आज सस्ता हुआ सोना और चांदी खरीदना। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है।
नई दिल्ली: आज सस्ता हुआ सोना और चांदी खरीदना। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने में 215 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस गिरावट के कारण राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत अब 38,676 रुपये हो गई है। सोने के भाव में यह गिरावट रुपये में मजबूती और क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखे जाने के कारण आई है। उच्च स्तर पर बिक रहा सोना, खरीदारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान ये भी पढ़ें

गौरतलब है कि मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का भाव 38,891 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट आई है। इसमें भी 215 रुपये की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, बुधवार को क्रूड ऑयल में गिरावट के कारण रुपये में मजबूती देखी गई है और रुपये में मजबूती से सोने की कीमतें कम हुई हैं।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बुधवार को गिरावट दर्ज हुई है। चांदी में 770 रुपये की गिरावट आई है। भाव में इस कमी से राष्ट्रीय राजधानी में एक किलो चांदी की कीमत अब 47,690 रुपये हो गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 48,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक रुख की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना बुधवार को गिरावट के साथ 1,500 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 17.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट से निवेशकों का आकर्षण घटने और भारतीय शेयर बाजार में बजबूती से बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 35 पैसे की मजबूती के साथ 71.43 पर कारोबार कर रहा था।
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम =38,570 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम= 38,400 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम= 47,500 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 46,857 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई= 960 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई = 970 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 30,000 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
