मुम्बई। मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज सेंसेक्स 112.62 अंक की गिरावट के साथ 37010.69 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 32.30 अंक की गिरावट के साथ 10971.20 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 405 शेयर तेजी के साथ तो 232 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 27 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं मंगलवार को रुपये में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ 71.80 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप गेनर
-वेदांता का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 151.35 रुपये के स्तर पर खुला।
-टाइटन कंपनी का शेयर करीब 18 रुपये की तेजी के साथ 1,166.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-यस बैंक का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 67.70रुपये के स्तर पर खुला।
-जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 227.85रुपये के स्तर पर खुला।
-डा रेड्डी लैब का शेयर करीब 27 रुपये की तेजी के साथ 2,752.00रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी के टॉप लूजर
-एचसीएल टेक का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 1,050.60रुपये के स्तर पर खुला।
-बीपीसीएल का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 373.00रुपये के स्तर पर खुला।
-अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 58 रुपये की गिरावट के साथ 3,935.00रुपये के स्तर पर खुला।
-एक्सिस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 663.10रुपये के स्तर पर खुला।
-आईओसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 127.10रुपये के स्तर पर खुला।
डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी कमजोरी, 21 पैसे और टूटा
मंगलवार को रुपये में भारी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की कमजोरी के साथ 71.80 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 68 पैसे की कमजोरी के साथ 71.59 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : मदरसन सूमी : 25 हजार को बना दिया 4.25 करोड़ रु, 41 लाख डिविडेंड में दिया


Click it and Unblock the Notifications