बुलेट चलाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जी हां रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एस भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1.45 लाख रुपए (एक्स शोरुम दिल्ली) है।
नई दिल्ली: बुलेट चलाने वालों के लिए अच्छी खबर है। जी हां रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 एस भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1.45 लाख रुपए (एक्स शोरुम दिल्ली) है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 रेंज में यह सबसे सस्ता मॉडल है, जो क्लासिक 350 के मुकाबले 9,000 रुपए सस्ती है। बाइक शुरुआत में साउथ इंडिया के कुछ चुनिंदा शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। हालांकि जल्द ही इसे बिक्री के लिए भारत के बाकी हिस्सों में पेश किया जाएगा। रॉयल एनफील्ड दो कलर स्कीम के साथ आएगी, जो कि मर्करी सिल्वर और प्योर ब्लैक होंगे। आधी से भी कम कीमत पर मिल रही बुलेट, जानें खरीदने का तरीका ये भी पढ़ें

जानें कैसा है डिजाइन
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350s के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसके लुक में क्रोम के उपयोग को कम करके काले रंग को बढ़ावा दिया गया है। बाइक के फ्यूल टैंक पर नई डिजाइन का लोगो दिया गया है। बाइक में इंस्ट्रूमेंट पैनल अन्य मॉडलों के समान है। यह एक गोलाकार इकाई है जो स्पीडोमीटर और ओडोमीटर के लिए एनालॉग काउंटर बनाती है।
क्लासिक 350 एस में इंजन में कोई खास बदलाव नहीं
बाइक में सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है, जो कि फ्रंट व्हील में होगा, जबकि रियर व्हील में ड्रम ब्रेक होगा। क्लासिक 350 एस में इंजन में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 346cc का सिंगल-सिलेंडर मिलेगा, जो 20Bhp की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है।


Click it and Unblock the Notifications