रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने की योजना बना रहे है तो यह काफी अच्छा समय है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड की बुलेट खरीदने की योजना बना रहे है तो यह काफी अच्छा समय है। जी हां कम कीमत में या यूं कहें कि आधी कीमत में ही अपने पसंद की बुलेट आप खरीद सकते हैं। ये बात भी सच है कि बाइक में रॉयल एनफील्ड की बात करें, तो इसका नाम सुनते ही हर किसी के जहन में एक दमदार परफॉर्मेंस बाइक की छवि उभर आती है। हर कोई चाहता है कि वो इस बाइक की सवारी का मजा ले सके। हालांकि नई रॉयल एनफील्ड की उंची कीमत के कारण हर किसी के लिए लेना संभव नहीं होता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आधे से भी कम कीमत में सेकेंड हेंड बाइक कैसे और कहां से खरीद सकते है आप। टोयोटा ला रही सोलर कार, जानिए इसके फीचर्स ये भी पढ़ें
यहां मिलेगा सस्ता बुलेट
फिलहाल Droom नाम की वेबसाइट पर आधे से भी कम कीमत में रॉयल एनफील्ड की शानदार बुलेट बिक रही हैं। तो हम आपको आज वेबसाइट पर मिल रहे कुछ बुलेट की जानकारी देंगे, ताकि आप उन गाड़ियों के बारे में जान लें और खरीद सके। जानकारी दें कि यहां पर बाइक्स के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Droom वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ध्यान दें कि ये सभी बाइक्स दिल्ली के साथ ही साथ दूसरे शहर में भी उपलब्ध है। इस बात का भी ख्याल रखें कि पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके दस्तावेज और कंडीशन के बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी होता है।
रॉयल एनफील्ड क्लॉसिक :
आपको बता दें कि रॉयल एनफील्ड की शानदार बाइक क्लॉसिक कंपनी की तरफ से बेची जाने वाली बेस्ट सेलिंग बाइक है। जानकारी दें कि बाइक Droom वेबसाइट पर ये बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये बाइक 350 सीसी की 2013 मॉडल, जो कि 17,000 किलोमीटर तक चल चुकी है, वहीं बाइक की कीमत 68,655 रुपये है। वहीं एक बाइक जो कि 350 सीसी की 2014 मॉडल की है। 8,000 किलोमीटर तक चली है और इसकी कीमत 88, 650, रुपये तय की गई। जानकारी दें कि ये दोनों बाइक दिल्ली में उपलब्ध है। इसके साथ ही वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी बाइक 350, 500 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड:
रॉयल एनफील्ड की मशहूर क्रूजर बाइक थंडरबर्ड 350 सीसी, जो कि 2012 मॉडल की है। ये बाइक 19,400 किलोमीटर चली है। बात करें अगर कीमत की तो 50,000 हजार में मिलेगी। जानकारी दें कि ये बाइक आप हैदराबाद में खरीद सकते है।
वहीं अगर आप दिल्ली में है और बाइक लेना चाहते है तो आपके लिए काफी अच्छा अवसर है। थंडरबर्ड की एक और बाइक जो कि 500 सीसी, 2012 मॉडल की है। 12,000 किलोमीटर इस बाइक को चलाई गयी है जिसकी कीमत 82,000 है। वेबसाइट पर ऐसी और भी अच्छी थंडरबर्ड बाइक 350, 500 सीसी में उपलब्ध है, आप चाहें तो अपने शहर का विकल्प चुन कर पसंद की बाइक खरीद सकते है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
