नई दिल्ली। कुकर बनाने वाली जानीमानी कंपनी हॉकिंस कुकर लिमिटेड फिक्स डिपॉजिट (एफडी) स्कीम लेकर आई है। कंपनी विभिन्न समयावधि की एफडी लेकर आई है। कंपनी ने बताया है कि 3 साल तक की एफडी पर कपांडिंग ब्याज दर प्रभावी रूप से 11 फीसदी की होगी। कंपनी की एफडी की रेटिंग इकरान ने एमएए (स्टेबल) की दी है। इसका मतलब है कि लो रिस्क के साथ हाई क्रेडिट क्वॉलिटी। इस एफडी को दो तरह से कराया जा सकता है। पहले में पैसा एक साथ मैच्योरिटी पर लिया जा सकता है। वहीं दूसरी तरह में ब्याज को बीच बीच में लिया जा सकता है और मूलधन मैच्योरिटी के वक्त मिल जाएगा।

मैच्योरिटी पर पूरा पैसा लेने वाली स्कीम का ब्याज
मैच्योरिटी पर पैसा अगर चाहते हैं तो 1 साल, 2 साल और 3 साल के लिए एफडी कराई जा सकती है। इस स्कीम के तहत न्यूनतम 25000 रुपय की एफडी कराई जा सकती है। 1 साल की एफडी पर 10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। इस एफडी में अगर 25000 रुपये जमा किया जाएगा तो 1 साल बाद ब्याज के साथ 27618 रुपये वापस मिलेगा।
वहीं अगर 2 साल के लिए एफडी कराई जाती है, तो 10.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। इस एफडी में पैसा लगाने पर 25000 रुपया 2 साल में बढ़कर 30661 रुपये हो जाएगा।
इसके अलावा 3 साल की एफडी पर 10.50 फीसदी दिया जा रहा है। अगर 3 साल के लिए 25000 रुपये की एफडी कराई जाती है तो मैच्योरिटी पर 34210 रुपये मिलेगा।
बीच में ब्याज लेने वाली एफडी का डिटेल
हॉकिंस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यह एफडी 1 साल, 2 साल और 3 साल के लिए कराई जा सकती है। इस स्कीम के तहत एफडी कराने वालों को हर छह माह में ब्याज का भुगतान किया जाएगा। इस स्कीम के तहत न्यूनतम 25000 रुपये की एफडी कराई जा सकती है। इस स्कीम में 1 साल की एफडी पर 10 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। वहीं 2 साल की एफडी पर 10.25 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा। इसके अलावा 3 साल की एफडी पर 10.50 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : जरूर कराएं एफडी, जानें ये 5 फायदे
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
