बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने ओनम को देखते हुए स्पेशल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने ओनम को देखते हुए स्पेशल प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लान को केरल सर्कल में ओणम स्पेशल प्रीपेड प्लान को बीएसएनएल ओणम स्मार्ट प्लान के नाम से 234 रुपये में लॉन्च किया है। जी हां बीएसएनएल पिछले कुछ समय से मार्केट में वापसी करने के लिए ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर ला रहा है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने जियो, एयरटेल, और वोडाफोन को टक्कर देने योजना बनानी शुरू कर दी है। जियो के अलावा बीएसएनएल ही एक ऐसी कंपनी है, जो मासिक तौर से सब्सक्राइबर्स जुटाने में सफल रही है। जियो फाइबर: जानिए दूसरे कंपनियों से सस्ते या महंगे है इसके प्लान ये भी पढ़ें

प्लान सिर्फ केरल सर्किल के लिए ही उपलब्ध
बाजार में कंपनी इसी तरह पकड़ बनाती रहे इसके लिए कंपनी एक नया प्रीपेड प्लान लेकर आई है। कंपनी एक नया 4जी प्रीपेड प्लान लेकर आई है। हालांकि यह प्लान अभी सिर्फ केरला के लिए है और इसे ओणम के अवसर पर लाया जाएगा। इस प्लान में डाटा, कॉल और एसएमएस के मामले में भी बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इस बात का अवश्य ध्यान रहे, यह प्लान सिर्फ केरल सर्किल के लिए ही उपलब्ध है।
ये है इस प्लान के बेनिफिट्स
- सबसे पहले बात करते है इस प्लान की कीमत की तो यह प्लान बेहद कम कीमत में लागू होगा। इस प्लान की कीमत महज 234 रुपए होगी
- इसकी वैलिडिटी 30 दिनों तक होगी।
- इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 30 दिनों में कुल 90GB डाटा मिलेगा।
- इसमें प्रति दिन डाटा यूसेज की कोई सीमा नहीं है। इस तरह यूजर्स को 90GB डाटा मिलता है।
- वहीं इससे अलग बीएसएनएल फ्री वॉयस कॉल्स भी उपलब्ध करवा रहा है, लेकिन इसमें डेली लिमिट दी गई है।
- सब्सक्राइबर्स प्रति दिन 250 मिनट की फ्री कॉलिंग कर सकते हैं।
- इसके बाद रेगुलर कॉल रेट्स पर कॉलिंग की जा सकेगी।
- बीएसएनएल प्रति दिन 100 एसएमएस फ्री दे रहा है।
आपको इस बात से अवगत करा दें कि जानकारी के अनुसार बीएसएनएल का यह प्लान सिर्फ केरला के लिए है और अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि इसे वह कब तक चलाएगा। यह ओणम स्पेशल प्लान है, तो हो सकता है की इसे केरल के अलावा किसी और सर्किल में उपलब्ध नहीं कराया जाए। बीएसएनएल 4G सेवा में अन्य कंपनियों के मुकाबले थोड़ी देर से आया है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications