रिलायंस जियो ने फोन, इंटरनेट के साथ टीवी देखने की सुविधा देने वाली ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियोफाइबर' गुरुवार को शुरू कर दी।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने फोन, इंटरनेट के साथ टीवी देखने की सुविधा देने वाली ब्रॉडबैंड सेवा 'जियोफाइबर' गुरुवार को शुरू कर दी। ऐसे में जियो को टक्कर देने और बाजार में अपनी पकड़ बनाने एक लिए इस कड़ी में बीएसएनएल, एयरटेल और एसीटी ने भी अपनी अच्छी प्लान की घोषणा की है। अब ग्राहकों को देखना हैं कि कौन सा प्लान उनके लिए बेहतर है, और किस कंपनी में ज्यादा बेनिफिट मिल रहा है। हम आपको बतायेगें कि किस कंपनी के प्लान सस्ते और महंगे है।
जियो
जियो प्लान्स में यूजर्स को मिलने वाली मिनिमम स्पीड 100Mbps और मैक्सिमम स्पीड 1Gbps तक होगी। कीमत की बात करें तो होम फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट हर महीने 700 रुपये से शुरू होकर 10,000 रुपये तक के प्लान्स के साथ आएगा। ऐसे में साफ है कि सबसे कम 700 रुपये प्रति माह वाला प्लान भी यूजर्स को 100Mbps की स्पीड ऑफर करेगा।
जियो के चार तरह के हैं प्लान
प्लान ब्रॉंज सिल्वर गोल्ड डायमंड
दाम 699 849 1299 2499
स्पीड 100 100 250 500
डाटा 100 200 500 1250
(+50)(+200)(+250)(+250)
एयरटेल
बात करें एयरटेल की तो एयरटेल ने रिलायंस जियो गीगाफाइबर की लांचिंग से पहले ही दो नए उत्पाद जारी कर दिए हैं। इनमें से एक है एयरटेल एक्ट्रीम स्ट्रिक और दूसरा है एक्ट्रीम सेट टॉप बॉक्स। एयरटेल का एक्ट्रीम स्ट्रिक अमेजन फायर टीवी स्टिक जैसा ही उत्पाद है। वहीं नया सेट टॉप बाक्स इंटरनेट इनेबल्ड एक एंड्रॉयड को सपोर्ट करने वाला है। एयरटेल ने एक्ट्रीम स्टिक और एक्सट्रीम सेट टॉप बॉक्स में ओटीटी सर्विसेज, डिवाइस, लाइव टीवी के साथ साथ ऐप्स आदि भी कवर होंगे। इसके अलावा एयरटेल ने एक्ट्रीम ऐप भी लॉन्च किया है। एक्ट्रीम स्टिक अमेजॉन फायर टीवी स्टिक की तर्ज पर लांच किया गया है। इसके अलावा सेट टॉप बॉक्स इंटरनेट इनेबल्ड एंड्रॉयड है।
जानें क्या है कीमत
एयरटेल एक्ट्रीम स्टिक का रेट एयरटेल के पहले से ग्राहक और गैर एयरटेल ग्राहकों के लिए बराबर यानी 3,999 रुपये है। एयरटेल थैंक्स प्लैटिनम या गोल्ड कस्टमर होने पर लोग विंक म्यूजिक, जी5, इरोज नॉव, हंगामा प्ले,अल्ट्रा जैसे कंटेंट फ्री में देख सकेंगे। जो लोग अभी एयरटेल के ग्राहक नहीं हैं, उन्हें ये सेवाएं पहले 1 महीने फ्री मिलेंगी। बाद में ऐसे लोग 999 रुपये में यह सेवाएं 1 साल के लिए ले सकते हैं। बता दें कि एयरटेल एक्ट्रीम सेट टॉप बॉक्स की कीमत नए ग्राहकों के लिए 3999 रुपये रहेगी, लेकिन अगर कोई नया व्यक्ति इसे खरीदना चाहता है तो उसे 2249 रुपये देने होंगे। इसके साथ 1 साल के लिए एक्सट्रीम कंटेंट फ्री में मिलेगा।
ACT Fibernet
बड़े ब्रॉडबैंज प्रोवाइडर्स में से एक एसीटी देश का सबसे बड़ा फाइबर-फोकस्ड वायर्ड ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर है। दिल्ली में कंपनी दो प्लान ऑफर करती है। इसके सिल्वर प्रोमो मंथली प्लान में 749 रुपये में 500GB डेटा 100Mbps स्पीड के साथ कस्टमर्स को मिलता है। वहीं, दूसरे प्लैटिनम प्रोमो मंथली पैक में एसीटी कस्टमर्स को 999 रुपये में 150Mbps स्पीड के साथ 1,000GB डेटा ऑफर कर रहा है।
बीएसएनएल
बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड प्लान्स 777 रुपये प्रति माह से लेकर 16,999 रुपये प्रतिमाह के बीच हैं। 777 रुपये के बेस प्लान में 50Mbps स्पीड के साथ 500GB डेटा मिलता है, जिसके खत्म होने के बाद स्पीड 2Mbps तक घट जाती है। कंपनी के 849 रुपये वाले मंथली प्लान में 50Mbps स्पीड के साथ 600GB डेटा मिलता है। इसके अलावा 1,277 रुपये के प्लान में बीएसएनएल 100Mbps स्पीड के साथ 750GB डेटा कस्टमर्स को दे रहा है। बाकी प्लान्स की बात करें तो 2,499 रुपये के प्लान में रोज 40GB डेटा, 4,499 रुपये के प्लान में रोज 55GB डेटा, 5,999 रुपये के प्लान में रोज 80GB डेटा, 9,999 रुपये के प्लान में रोज 120GB डेटा और सबसे महंगे 16,999 रुपये के प्लान में रोज 170GB डेटा 100Mbps की स्पीड के साथ मिलता है।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications