एक तरफ जहां देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का संकट मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी वाहन निर्मामा कंपनी टाटा मोटर्स ने बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रही है।
नई दिल्ली: एक तरफ जहां देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी का संकट मंडरा रहा है। वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी वाहन निर्मामा कंपनी टाटा मोटर्स ने बिक्री को बढ़ावा देने के लिए ग्राहकों को बंपर ऑफर दे रही है। जी हां टाटा मोटर्स कंपनी आगामी 'फेस्टिवल सीजन' के लिए एक ऑफर लेकर आई है। इसके तहत कंपनी की पांच गाड़ियों पर 1.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इस डिस्काउंट ऑफर में नगद ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट ऑफर्स शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने स्पेशल फाइनेंस ऑफर भी पेश किया है, जो कि 1499 रुपए प्रति लाख रुपए से शुरू होता है। ऑटो सेक्टर में मंदी की मार, गाड़ियों की बिक्री में आई बड़ी गिरावट ये भी पढ़ें

टाटा के इन वाहनों पर मिलेगा छूट
Tata Nexon
टाटा नेक्सान पर कुल 87,500 रुपए का डिस्काउंट है। इसमें 25 हजार रुपए नकद ऑफर, 25 हजार नगद बोनस, 7500 कॉरपोर्ट ऑफर और 50 हजार चयनित स्टॉक पर ऑफर शामिल है।
Tata Tiago
टाटा टियागो पर कुल डिस्काउंट 70,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25 हजार नकद, 15 हजार एक्सचेंज बोनस, 5 हजार कॉरपोर्ट ऑफर्स और 25 हजार चयनित स्टॉक पर ऑफर शामिल है।
Tata Hexa
टाटा हेक्सा पर अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 50 हजार नकद छूट शामिल है। साथ ही एक्सचेंज ऑफर 35 हजार रुपए, कॉरपोरेट ऑफर 15 हजार रुपए और चयनित ऑफर 50 हजार रुपए का डिस्काउंट शामिल है।
Tata Tigor
टाटा टिगोर पर कुल एक लाख 17 हजार रुपए डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 30 हजार रुपए नगद, 25 हजार रुपए एक्सचेंज बोनस, 12 हजार कॉरपोरेट ऑफर, 50 हजार चयनित स्टॉक पर ऑफर हैं।
Tata NRG
टाटा टियागो एनआरजी पर कुल 70 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25 हजार नगद ऑफर, 15 हजार एक्सचेंज बोनस, 5 हजार कॉरपोरेट ऑफर, 25 हजार चयनित स्टॉक पर ऑफर है।
Tata Safari Storme
टाटा की मशहूर SUV सफारी स्टॉर्म की खरीद पर भी कंपनी भारी छूट दे रही है। इस एसयूवी में कंपनी ने 2.2 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन प्रयोग किया है। हालांकि लंबे समय से इस एसयूवी में कंपनी ने कोई अपडेट नहीं किया है। ये मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही ऑप्शनल फोर व्हील ड्राइव के तौर पर भी उपलब्ध है। इस एसयूवी की खरीद पर 70,000 रुपये की बचत कर सकते हैं, जिसमें कंज्यूमर डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट्स शामिल है। इसकी कीमत 11.09 लाख रुपये से लेकर 16.43 लाख रुपये तक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
