नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबी कंपनी रुचि सोया के लिए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की योजना को मंजूरी दे दी है। मंजूरी देने से पहले न्यायमूर्ति राजेश शर्मा और न्यायमूर्ति वीपी सिंह की पीठ ने कहा कि मामले में सभी परिस्थितयों पर चर्चा की जा चुकी है, और इसके बाद यह फैसला लिया जा रहा है। पीठ ने इसके साथ ही रजिस्ट्रार को आदेश जारी कर दिया कि वह इस आदेश की सूचना तत्काल रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी), रिजॉल्यूशन आवेदक और कर्ज में डूबी कंपनी के अलावा आईबीबीआई को भी दें।

भारी कर्ज में डूबी है रुचि सोया
रुचि सोया पर विभिन्न बैंकों का 9,345 करोड़ रुपये का लोन है। इसमें मुख्य कर्जदाता एसबीआई है, जिसने 1,800 करोड़ रुपये का लोन दे रखा है। इसके अलावा सेंट्रल बैंक का 816 करोड़ रुपये, पंजाब नेशनल बैंक का 743 करोड़ रुपये, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक का 608 करोड़ रुपये और डीबीएस बैंक का 243 करोड़ रुपये का कर्ज शामिल है। इस समाधान योजना के तहत इन कर्जदाताओं को कर्ज का 60 फीसदी से अधिक का हेयरकट लेना पड़ेगा।
पतंजलि ने लगाई थी 4,325 करोड़ की बोली
पतंजलि ने कर्ज में डूबी रुचि सोया के लिए 4,325 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। वहीं पतंजलि ने वादा किया है कि रुचि सोया में 1,700 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। पतंजलि अपना काफी तेजी से विस्तार कर रही है। 2017-18 में कंपनी का कारोबार 12,000 करोड़ रुपये को छू चुका है। पतंजलि कृषि और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर पर फोकस कर रही है। ऐसे में रुचि सोया का अधिग्रहण उसे कारोबार बढ़ाने में मदद करेगा। वहीं कर्ज के चलते बंद हो रही रुचि सोया का दोबारा चलाने से इसमें काम करने वाले हजारों लोगों की नौकरियां बच जाएंगी।
यह भी पढ़ें : ऑल्टो 65 हजार रु तक सस्ते में लेने का मौका, कंपनी लाई ऑफर
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
