नई दिल्ली। मंदी की मार झेल रही मारुति कई सारे ऑफर लेकर सामने आई है। मारुति को उम्मीद है कि इन ऑफरों से उसकी बिक्री फिर रफ्तार पकड़ लेगी। यह ऑफर कई तरह से दिए जा रहे हैं, जिनमे सबसे बड़ा ऑफर 1 लाख रुपये तक का फायदा लेने का है। मारुति की बिक्री पिछले कई माह से लगातार गिर रही है। घटती बिक्री के चलते कंपनी हर माह कई दिनों तक अपने उत्पादन को बंद कर रही है। लेकिन डीलरों के यहां कारों का ढेर फिर भी बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी ने ऑफर जारी किया है, जिससे डीलरों के यहां बढ़ रहे ढेर को कम किया जा सके। अगर ऐसे में आप नई कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो यह सही समय है। लेकिन मारुति के इन ऑफरों का फायदा केवल 30 सितंबर तक ही उठाया जा सकता है।
मारुति किन कारों पर दे रही है छूट का ऑफर
मारुति अपनी ऑल्टो, ऑल्टो के10, स्विफ्ट पेट्रोल, स्विफ्ट डीजल, विटारा ब्रेज़ा, डिजायर पेट्रोल, डिजायर डीजल, सेलेरियो, इको 7 सीटर और इको 5 सीटर पर भारी भरकम छूट दे रही है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो
मारुति अपने बहुत बिकने वाली कार ऑल्टो पर कुल मिलाकर 65 हजार रुपये तक का ऑफर दे रही है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 40 हजार रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये और कॉर्पोरेट ऑफर 5 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10
मारुति अपनी ऑल्टो के10 कार पर 65 हजार रुपये तक का ऑफर दे रही है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 40 हजार रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 5 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट पेट्रोल
मारुति की बड़ी गाड़ियों में शुमार स्विफ्ट के पेट्रोल मॉडल पर कंपनी कुल मिलाकर 50 हजार रुपये तक का ऑफर दे रही है। इसमें कंज्यूमर ऑफर 25 हजार रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 5 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट डीजल
मारुति स्विफ्ट के डीजल मॉडल पर भारी भरकम 77 हजार रुपये तक की छूट का ऑफर दे रही है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 30 हजार रुपये के अलावा 5 साल की वारंटी, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 10 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
मारुति अपनी विटारा ब्रेजा कार पर सबसे ज्यादा छूट का ऑफर दे रही है। यह छूट का ऑफर 1,01,200 रुपये तक का है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 50 हजार रुपये और 5 साल की वारंटी, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 10 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी डिजायर पेट्रोल
मारुति अपनी चर्चित डिजायर के पेट्रोल मॉडल में 55 हजार रुपये तक की छूट का ऑफर दे रही है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 30 हजार रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 5 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी डिजायर डीजल
मारुति अपने डिजायर के डीजल मॉडल पर भी भारी भरकम छूट का ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत कुल मिलाकर 84,100 रुपये तक की छूट ली जा सकती है। इसमें कंज्यूमर ऑफर 30 हजार रुपये के अलावा 5 साल की वारंटी, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 10 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी सेलेरियो
मारुति सेलेरियो पर भी छूट ऑफर कर रही है। इस कार पर कुल मिलाकर 65 हजार रुपये तक छूट ली जा सकती है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 40 हजार रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 5 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी इको
मारुति अपने इको के 7 सीटर मॉडल पर ऑफर दे रही है। इस ऑफर के तहत कुल मिलाकर 50 हजार रुपये तक की छूट ली जा सकती है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 25 हजार रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 5 हजार रुपये का शामिल है।
मारुति सुजुकी इको 5 सीटर
मारुति अपने इको के 5 सीटर मॉडल पर भी छूट दे रही है। इस ऑफर के तहत कुल मिलाकर 40 हजार रुपये तक छूट ली जा सकती है। इस ऑफर में कंज्यूमर ऑफर 15 हजार रुपये, एक्सचेंज ऑफर 20 हजार रुपये व कॉर्पोरेट ऑफर 5 हजार रुपये का शामिल है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
