मुम्बई। शेयर बाजार में मंगलवार की भारी गिरावट ऊबर कर बुधवार को बढ़कर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 161.83 अंक की तेजी के साथ 36,724.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 39 अंक की तेजी के साथ 10,836.90 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1197 शेयर तेजी के साथ तो 1179 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 163 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की की मजबूती के साथ 72.06 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
-डा रेड्डी लैब्स का शेयर करीब 70 रुपये बढ़कर 2,602.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आईओसी का शेयर करीब 3 रुपये बढ़कर 120.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-भारती एयरटेल का शेयर करीब 9 रुपये की तेजी के साथ 345.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एसबीआई का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 275.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाटा स्टील का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 339.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
-मारुति का शेयर करीब 219 रुपये की गिरावट के साथ 5,830.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-सन फार्मा का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 426.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाटा मोटर्स का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 109.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 72 रुपये की गिरावट के साथ 2,635.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एशियन पेंट्स का शेयर करीब 42 रुपये की गिरावट के साथ 1,535.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : दोनों बच्चे हो जाएंगे करोड़पति, 2500 रुपये से शुरू करें इन्वेस्टमेंट


Click it and Unblock the Notifications