आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अपने सुविधा शुल्क में कटौती का फैसला लिया है। जैसा कि एक सितंबर से ऑनलाइन ट्रेन टिकट महंगा हो गया था।
नई दिल्ली: आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अपने सुविधा शुल्क में कटौती का फैसला लिया है। जैसा कि एक सितंबर से ऑनलाइन ट्रेन टिकट महंगा हो गया था। दरअसल, आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुकिंग करने पर 20-40 रुपये सर्विस चार्ज के रूपे में देने पड़ते थे। लेकिन, आईआरसीटीसी ने इस चार्ज को घटाने का फैसला किया है। अब नॉन एसी क्लास के लिए सर्विस चार्ज 15 रुपये और एसी क्लास के लिए यह 30 रुपये होगा। जबकि इससे पहले यह 20 रुपये और 40 रुपये था। इस तरह आईआरसीटीसी ने सर्विस चार्ज में 25 फीसदी की कटौती की है। रेलवे स्टेशनों पर भी हो सकेगी बिजनेस मीटिंग, जानिये क्या है तैयारी ये भी पढ़ें
अब सर्विस चार्ज पर मिलेगी ज्यादा छूट
वहीं दूसरी ओर अगर भीम यूपीआई की मदद से पेमेंट करते हैं तो नॉन एसी के लिए यह 10 रुपया और एसी क्लास के लिए 20 रुपये होगा। हालांकि, यह नियम 1 नवंबर 2019 से लागू हो रहा है। इसके पहले भी आईआरसीटीसी सर्विस चार्ज के रूप में शुल्क लेता था। लेकिन, 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था। उसके बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के मकसद से ऑनलाइन टिकट पर सर्विस चार्ज को वापस ले लिया गया था। उसी नियम को अब फिर से लागू किया गया है।
रोज जारी होते करीब 11 से 12 लाख रिजर्वेशन टिकट
हालांकि ये बात भी सच है कि कुछ हद तक ई-टिकट का चलन भी बढ़ा है। वहीं रेलवे अफसरों के मुताबिक इस वक्त रोज जारी होने कुल रिजर्वेशन टिकट में ई-टिकट की हिस्सेदारी लगभग 55 से 60 फीसदी है। वहीं वर्ष 2016 में ई-टिकट रोजाना कुल जारी होने वाले टिकट का 35 से 40 फीसदी था। रेलवे के रिकॉर्ड के मुताबिक देश भर में करीब 11 से 12 लाख रिजर्वेशन टिकट रोज जारी होते हैं। आईआरसीटीसी की मौजूदा ई-टिकट व्यवस्था नेक्स्ट जेनरेशन ई-टिकटिंग सिस्टम की वर्ष 2014 में शुरुआत हुई थी। इसको पांच साल के लिए लागू किया गया था जिसके तहत प्रति मिनट 7200 टिकट बुक करने की व्यवस्था थी जिसे बढ़ाते हुए सफलतापूर्वक प्रति मिनट 24000 टिकट किया गया।
इतना लगेगा सर्विस चार्ज
- स्लीपर क्लास का ई-टिकट बुक करने 15 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा।
- जबकि एसी क्लास के ई-टिकट बुक करने पर 30 रुपये सर्विस चार्ज देने होंगे।
- 01 नवम्बर से यूपीआई/भीम से स्लीपर के ई टिकट का पेमेंट करने पर 10 रुपये सर्विस चार्ज लगेगा।
- 01 नवम्बर से होगी यूपीआई/भीम से एसी टिकट का पेमेंट करने पर 20 रुपए सर्विस चार्ज लगेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
