ट्रेन से यात्रा के दौरान भी अब आप बिजनेस मीटिंग कर सकेंगे। रेलवे जल्द ही अपने स्टेशनों पर बिजनेस मीटिंग करने की सुविधा देगा। जी हां बहुत जल्द आप रेलवे स्टेशनों पर भी बिजनेस मीटिंग कर पाएंगे।
नई दिल्ली: ट्रेन से यात्रा के दौरान भी अब आप बिजनेस मीटिंग कर सकेंगे। रेलवे जल्द ही अपने स्टेशनों पर बिजनेस मीटिंग करने की सुविधा देगा। जी हां बहुत जल्द आप रेलवे स्टेशनों पर भी बिजनेस मीटिंग कर पाएंगे। आईआरसीटीसी देशभर में स्टेशनों पर मौजूद अपने एग्जिक्यूटिव लाउंज में बिजनेस मीटिंग की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके लिए लाउंज के अंदर खास जगह बनाई जा रही है ताकि यहां ऑफिस की तरह प्राइवेट स्पेस बन सके। खुशखबरी: तेजस ट्रेन का किराया हवाई किराया से 50 फीसदी होगा कम ये भी पढ़ें
एग्जिक्यूटिव लाउंज में मिलेगी ये सुविधाएं
इसमें एयरपोर्ट के लाउंज की तरह सुविधाएं होती हैं। एग्जिक्यूटिव लाउंज पूरी तरह के एयर कंडीशन्ड होता है। सोफे और टेबल के साथ यहां वाई-फाई, लाइव टीवी चैनल, अखबार, लॉकर, लगेज बैग, ट्रैवल डेस्क, फोन, फैक्स, प्रिंटर, फोटोकॉपी, लैपटॉप जैसी कई सुविधाएं मौजूद होती हैं।
ट्रेनों में भी यह सुविधा जल्द शुरू होगी
आईआरसीटीसी के एग्जिक्यूटिव लाउंज में हर रोज़ हज़ारों लोग इस्तेमाल करते हैं। आईआरसीटीसी का मानना है कि समय की कमी में कई बार लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां सफर से दौरान जरूरी मीटिंग की जा सकती है। ऐसे में एग्जिक्यूटिव लाउंज में मीटिंग की सुविधा देने से इसकी मांग बढ़ सकती है। आईआरसीटीसी जल्द ही इस सुविधा की शुरुआत करने वाला है। इसके साथ ही भारतीय रेल चुनिंदा प्रिमियम ट्रेनों में भी ऐसे स्पेस तैयार करने पर विचार कर रहा है जहां ज़रूरी बिज़नेस मीटिंग की जा सकती है। ट्रेनों में ऐसी सुविधा मिलने से सफर के साथ साथ ज़रूरी मीटिंग भी की जा सकेगी।
इन स्टेशनों पर शुरू होगी योजना
जानकारी दें कि नई दिल्ली, विशाखापत्तनम, मदुरै, आगरा कैंट, जयपुर, अहमदाबाद और सियालदह स्टेशनों पर फिलहाल एग्जिक्यूटिव लाउंज की सुविधा मौजूद है। जबकि अगले साल तक वाराणसी कैंट, हज़रत निज़ामुद्दीन, नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ, बंगलुरू सिटी, लखनउ और गोरखपुर स्टेशनों पर एग्जिक्यूटिव लाउंज बनकर तैयार हो जाएगा।
आईआरसीटीसी ने शेयर बाजार में लिस्टेड होने के लिए कदम बढ़ाया
आईआरसीटीसी अब शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने सेबी के पास अर्जी दी है। रेलवे की ये कंपनी टिकट बेचने, खाने और टूरिज्म की सर्विस का काम करती है। बता दें कि आईआरसीटीसी के सीएमडी महेंद्र प्रताप माल है। इसके लीड मैनेजर्स में आईडीबीआई कैपिटल, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और यस सिक्योरिटीज है। सरकार विनिवेश की योजना के तहत आईआरसीटीसी का हिस्सा बेच रही है। जानकारी दें कि इसके एक शेयर की कीमत 10 रुपए होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
