मुम्बई। शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। बीते शुक्रवार को जीडीपी के आए खराब आंकड़ों और अमेरिका व चीन में बढ़ते ट्रेड वॉर के चलते आशंका थी कि आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुलेंगे। ऐसा हुआ भी और पूरे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो सेंसेक्स फिर से 37000 अंक के स्तर के नीचे और निफ्टी 11000 अंक के स्तर के नीचे बंद हुआ। आज सेंसेक्स 769.88 अंक की भारी गिरावट के साथ 36,562.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 225.40 अंक की गिरावट के साथ 10,797.90 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 805 शेयर तेजी के साथ तो 1596 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 173 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 93 पैसे की की कमजोरी के साथ 72.33 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
-टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 704.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एचसीएल टेक का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 1,108.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बीपीसीएल का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 356.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 2,707 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 392.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आईओसी का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 117.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-अल्ट्रा टेक सीमेंट का शेयर करीब 167 रुपये की गिरावट के साथ 3,885.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाइटन कंपनी का शेयर करीब 45 रुपये की गिरावट के साथ 1,059.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाटा स्टील का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 331.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : दोनों बच्चे हो जाएंगे करोड़पति, 2500 रुपये से शुरू करें इन्वेस्टमेंट


Click it and Unblock the Notifications