नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल का दाम तो रोज ही बदलता रहता है, लेकिन 1 सितंबर से गैस सिलेंडर और सीएनली भी महंगी हो गई। तेल तेल कंपनियों की तरफ जारी एक नोटिफिकेशन के अनुसार, गैर-सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में 15.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई है। इसके बाद अब दिल्ली में 574.5 रुपये में मिलने वाला 14.2 किलो का गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 590 रुपये में मिलेगा। इसी के साथ आज से ही सीएनजी के रेट में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। यह बढ़ोत्तरी दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में लागू की गई है।

अन्य शहरों में गैस सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कीमत
अन्य शहरों की बात करें तो गैस सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत अब कोलकाता में 616.50 रुपये, मुंबई में 562 रुपये और चेन्नई में 606.50 रुपये हो गई है। वहीं 19 किलोग्राम वाला गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब दिल्ली में 1054.50 रुपये, कोलकाता में 1114.50 रुपये, मुंबई में 1008.50 रुपये व चेन्नई में 1174.50 रुपये में मिलेगा।
सीएनजी के भी दाम बढ़े
गैस सिलेंडर के अलावा दिल्ली और एनसीआर सहित हरियाणा में भी सीएनजी के दामों में भी रविवार को बढ़ोत्तरी कर दी गई। अप्रैल 2019 से लेकर अभी तक सीएनजी के दामों में यह तीसरी बढ़ोत्तरी है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएस) ने बताया है कि दिल्ली, रेवाड़ी, गुरुग्राम और करनाल में सीएनजी के दाम 50 पैसे प्रति किलो ग्राम बढ़ाए गए हैं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमतें 55 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ी हैं। वहीं दिल्ली में सीएनजी अब 47.10 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई है। इसीप्रकार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब यह 53.50 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर पहुंच गई है। इसी प्रकार गुरुग्राम और रेवाड़ी में भी सीएनजी के दाम 58.95 रुपये प्रति किलोग्राम और करनाल में 55.95 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।
सस्ते में सीएनजी खरीदने का भी का मौका
आजीएल ने बताया है कि अगर कोई सस्ते में सीएनजी खरीदना चाहे तो वह भी संभव है। सस्ती सीएनजी लेने के लिए लोगों को रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में चुनिंदा सीएनजी पंप पर डेढ़ रुपये प्रति किलोग्राम की छूट दी जा रही है।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर फ्री मिलती हैं ये 6 सेवाएं, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications