नई दिल्ली। देश के पेट्रोल पंप पर 6 सेवाएं लोगों को फ्री में मिलती हैं। लेकिन जानकारी के अभाव में ज्यादातर लोग इन सेवाओं का लाभ उठा नहीं पाते हैं। कई बार तो पेट्रोल पंप वाले इन सेवाओं का पैसा भी वसूल लेते हैं, जो एकदम गलत है। अगर कोई भी पेट्रोल पंप वाला ऐसा करता है तो उसके खिलाफ लिखित या ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। लिखित शिकायत करने के लिए हर पेट्रोल पंप पर एक शिकायत बुक होती है, जिसे कोई भी मांग सकता है। इसमें शिकायत लिखने के बाद यह सीधे पेट्रोलियम कंपनियों के पास जाती है, जिस पर बाद में जांच होती है और सही होने पर कार्रवाई भी की जाती है। अगर पेट्रोल पंप वाला आपको शिकायत पुस्तका देने से मना करें तो आप आनॅलाइन भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत करने के लिए आपको मंत्रालय की वेबसाइट पर जाना होगा। इसका पता है -
http://pgportal.gov.in/
यहां पर जाकर जैसे ही आप शिकायत कराएंगे, उसकी पूरी जांच होगी और पेट्रोल पंप वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इन माध्यमों से आप पेट्रोल पंप पर किसी भी तरह की होने वाली असुविधा के लिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली पहली फ्री सेवा
इमर्जेंसी पड़ने पर आप पेट्रोल पंप से फ्री फोन कॉल की सुविधा ले सकते हैं। सड़क हादसे में जख्मी किसी शख्स के परिजनों को कॉल करना हो या फिर आपको अपने ही किसी परिचित को बीच रास्ते में ही जरूरी फोन करना हो तो आप इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। ऐसी जरूरत पर आप नजदीक के पेट्रोल पंप पर जाकर, वहां से इमरजेंसी फोन कॉल कर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप वाले मना नहीं कर सकते हैं। अगर पेट्रोल पंप वाले मना करते हैं, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली दूसरी फ्री सेवा
आपको लगता है कि पेट्रोल पंप पर फ्यूल की क्वालिटी अच्छी नहीं है, तो आप फिल्टर पेपर लेकर उसे चेक कर सकते हैं। यह फिल्टर पेपर से हर पेट्रोल पर होना जरूरी है। इससे पेट्रोल या डीजल की क्वालिटी को चेक किया जा सकता है। अगर आप क्वालिटी खुद नहीं चेक कर सकते हैं, तो इसके लिए पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों को भी कह सकते हैं। आपके कहने पर पेट्रोल पंप में तैनात कर्मचारियों को ऐसा करना होगा। अगर वह मना करता है तो आप शिकायत कर सकते हैं। यह फिल्टर पेपर आपको फ्री दिया जाएगा।
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली तीसरी फ्री सेवा
अचानक अगर कोई हादसा हो जाता है, तो नजदीकी पेट्रोल पम्प पर जाकर आप फर्स्ट ऐड किट की मांग सकते हैं। सभी पेट्रोल पंप को फर्स्ट ऐड किट रखना कानूनन जरूरी है। जरूरत पड़ने पर आपके मांगने पर पेट्रोल पंप वालों को यह उपलब्ध कराना जरूरी है। अगर पेट्रोल पंप वाले ऐसा नहीं करते हैं, तो आप शिकायत कर सकते हैं।
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली चौथी फ्री सेवा
हर पेट्रोल पंप पर शौचालय की मुफ्त सुविधा होना जरूरी है। यह सुविधा फ्री सर्विस के दायरें में आती है। पेट्रोल पंप वालाें की जिम्मेदारी है कि वह आपको इस सुविधा को फ्री में उपलब्ध कराएं। इस सुविधा को देने के बदले पेट्रोल पंप वाले आपसे पैसों की मांग नहीं कर सकते हैं। अगर आपने पेट्रोल पंप से कुछ खरीदा भी नहीं है तो भी आप इस सुविधा का फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। शौचालय की सुविधा का न होना पेट्रोल पंप की सेवाओं में कमी माना जाएगा और आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली पांचवीं फ्री सेवा
पेट्रोल पंप पर वाहनों के टायरों की हवा भरने की सुविधा भी फ्री सेवा के दायरे में आती है। इसके लिए पेट्रोल पंप से कुछ खरीदारी जरूरी नहीं है। अगर आपने पेट्रोल पंप से कुछ खरीदना भी नहीं है तो भी आप फ्री में अपने वाहन में हवा चेक करा सकते हैं। हर पेट्रोल पम्प को यह सुविधा मुफ्त में देना जरूरी है। अगर पेट्रोल पम्प इस सुविधा को देने से मना करता है, तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
पेट्रोल पंप पर मिलने वाली छठवीं फ्री सेवा
कोई भी किसी भी पेट्रोल पंप पर पीने का पानी ले सकते हैं। यही नहीं आप चाहें तो वहां लगे वाटर कूलर से अपनी पानी की बोतल भी भर सकते हैं। इसके लिए पेट्रोल पंप वाले आपसे पैसे नहीं ले सकते हैं। पेट्रोल पंप वाले वॉटर कूलर के पानी या अन्य तरीके से उपलब्ध कराए पानी के लिए पैसे नहीं मांग सकते हैं। अगर पेट्रोल पंप वाले आपसे पानी के लिए पैसे मांगते हैं तो, आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications