नई दिल्ली। सितंबर की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। 31 अगस्त की रात 12 बजे से सीएनली के दाम दिल्ली और एनसीआर में बढ़ा दिए गए हैं। दिल्ली और एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस (आईजीएल) सीएनजी की आपूर्ति करती है। दिल्ली, रेवाड़ी, गुरुग्राम व करनाल में सीएनजी के दाम 50 पैसे, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के रेट 55 पैसे बढ़ाए गए हैं। ये बढ़ोतरी लागू हो चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में सीएनजी का रेट 47.10 रुपये प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 53.50 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं गुरुग्राम और रेवाड़ी में 58.95 रुपये प्रति किलो और करनाल में 55.95 रुपये प्रति किलो हो गया है।

खरीद सकते हैं डिस्काउंट पर सीएनजी
आईजीएलग्राहकों को सीएनजी डिस्काउंट पर भी खरीदने का मौका देती है। आईजीएल के सीएनजी पंपों पर अगर रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सीएनजी खरीदी जाए तो डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। यह सीएनजी डिस्काउंट प्रति किलो 1.5 रुपये प्रति किलो का होता है।
सीएनजी किट लगवाने का जानें खर्चा
अगर आप सोचते हैं कि सीएनजी किट लगा होने वाला वाहन आपके पास भी हो तो आप या तो नया वाहन खरीद सकते हैं या अपने पुराने पेट्रोल वाहन में सीएनजी किट फिट करवा सकते हैं। यह सीएनजी किट अगर आप ऑटो कंपनी से ले रहे हैं तो इसकी कीमत करीब 50,000 रुपये तक हो सकती है। लेकिन बाजार में यह 20,000 रुपये में सीएनजी किट मिल जाती है। हालांकि सीएनजी सस्ती किट हमेशा कंपनी से लेना ही अच्छा रहता है। यह सुरक्षित भी होता है। इसके अलावा अगर आप पुरानी गाड़ी में सीएनजी किट लगवा रहे हैं तो आरटीओ ऑफिस को जरूर बताएं और अपने वाहन के रजिस्ट्रेश पेपर में जरूर दर्ज कराएं।
यह भी पढ़ें : जानें Petrol-Diesel-CNG और LPG के हर शहर के रेट
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications