नई दिल्ली। म्युचुअल फंड में जल्द ही 5 रुपये और 10 रुपये से भी निवेश की सुविधा मिल जाएगी। यह सुविधा हर माह निवेश का माध्यम यानी सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के तहत मिलेगी। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने लक्ष्य बनाया है कि अगले 10 साल में म्यूचुअल फंड का आकार बढ़ाकर 100 लाख करोड़ रुपये करने का प्रयास किया जाएगा। अभी यह 25 लाख करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा का है। इसी के तहत ज्यादा ज्यादा से निवेशकों को जोड़ने और छोटे शहरों में निवेश की सुविधा को पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

तकनीक का फायदा उठाया जाएगा
एम्फी के अनुसार आज तकनीक का दौर है, और आधार ने यह सुविधा दे दी है कि देश के किसी भी हिस्से के निवेशक को आसानी से जाड़ा जा सके। संस्था के अनुसार अब छोटे शहरों के लोगों को म्युचुअल फंड से जोड़ना आसान हो गया है। छोटे शहरों के निवेशकों को जोड़ने के लिए कम पैसे की एसआईपी यानी सिप योजना को लांच करने की तैयारी है। इस सुविधा को एम्फी के अुनसार 8 से 10 महीने में शुरू किया जा सकता है। अभी छोटे शहरों से म्यूचुअल फंड में करीब 15 प्रतिशत निवेश आता है, जिसे बढ़ाकर 30 फीसदी करने का प्रयास किया जाएगा।
छोटे अमाउंट की सिप से जुड़ेंगे ज्यादा लोग
एम्फी के अनुसार छोटे अमाउंटी सिप की सुविधा मिलने से म्युचुअल फंड से ज्यादा लोगों को जोड़ने में मदद मिलेगी। इससे निवेशकों का बेस बढ़ेगा, और इंडस्ट्री में निवेश भी बढ़ेगा। एम्फी और सेबी की सख्ती के चलते म्यूचुअल फंड में मिस सेलिंग की शिकायतें लगभग खत्म हो गई हैं। इसके बाद लोगों को म्यूचुअल फंड में भरोसा बढ़ा है। ऐसे में अगर छोटे शहरों के निवेशकों को छोटे अमाउंट से सिप शुरू करने की सुविधा मिल जाए, तो यह म्युचुअल फंड इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा होगा।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
