नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि पेट्रोल महंगा है तो इलेक्ट्रिक बाइक आसानी से खरीदने का ऑफर आया है। इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली कंपनी रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक आरवी300 को लांच किया है। यह बाइक अगर आप चाहते हैं कि किस्तों में मिल जाए तो यह संभव है। कंपनी ने ऑफर किया है कि इस बाइक को 2,999 रुपये प्रतिमाह के भुगतान पर लिया जा सकता है। वहीं आरवी400 को भी कंपनी ने लांच किया है। यह मॉडल आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस से लैस है। कंपनी ने इसके लिए विशेष पेमेंट प्लान भी जारी किया है। इसके तहत ग्राहक यह इलेक्ट्रिक बाइक 3,499 रुपये प्रतिमाह देकर खरीद सकता है। इन किस्तों का भुगतान ग्राहक को 37 महीने तक करना होगा।

शुरू हो गई बुकिंग
रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प ने इलेक्ट्रिक बाइक आरवी400 लेने वालों को लांचिग के दौरान कई फायदे देने की घोषणा की है। इसके तहत अनलिमिटेड बैटरी वारंटी, फ्री मेंटीनेंस, और बीमा लाभ शामिल हैं। वहीं इन लाभ के साथ आरवी300 को भी लिया जा सकता है। रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प के अनुसार इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स की बुकिंग शुरू हो गई है।
सितंबर में मिल जाएगी डिलीवरी
रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प ने कहा है कि कंपनी इन दोनों इलेक्ट्रिक बाइल की डिलीवरी सितंबर 2019 से शुरू कर देगी। लेकिन शुरुआत में इनकी डिलीवरी दिल्ली और पुणे में होगी। इसके बाद इन्हें पूरे देश में लांच किया जाएगा। रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प के अनुसार आरवी400 की डिलीवरी दिल्ली में सितंबर में शुरू हो जाएगी। इसमें लिथियम बैटरी से लगी है, जो 72 वोल्ट की पावर जेनरेट करेगी।
एक चार्जिंग में जाएगी 150 किलोमीटर
रिवोल्ट इंटेलीकॉर्प के अनुसार यह बाइक एक चार्जिंग में 150 किलोमीटर तक चलेगी। इस बाकइ की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। आरवी400 की बैटरी 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : टाटा स्काई का नया धमाका : सबसे सस्ते में दिखाएगा 200 चैनल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
