मुम्बई। शेयर बाजार सोमवार को भारी तेजी के साथ बंद हुआ। बीते शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने राहत पैकेज की घोषणा की थी। इस पैकेज की घोषणा शुक्रवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद की गई थी। तभी यह माना जा रहा था कि सोमवार को शेयर बाजार में सोमवार को भारी तेजी आ सकती है और यह आई भी। आज सेंसेक्स 792.96 अंक की तेजी के साथ 37,494.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 228.50 अंक की तेजी के साथ 11,057.90 अंक स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार बीएसई आज 37000 अंक के स्तर और निफ्टी 11000 अंक के स्तर के स्तर को फिर से पार करने में सफल रहा। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1694 शेयर तेजी के साथ तो 806 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 139 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की कमजोरी के साथ 71.94 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
-अदाणी पोर्ट्स का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 369.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एचडीएफसी का शेयर करीब 106 रुपये की तेजी के साथ 2,150.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-यस बैंक का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 62.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 161 रुपये की तेजी के साथ 3,335.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 193 रुपये की तेजी के साथ 4,055.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 213.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-वेदांता का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 134.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाटा स्टील का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 338.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 55 रुपये की गिरावट के साथ 2,585.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-सन फार्मा का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 418.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : टीसीएस : 85,000 रु को 15 साल में बना दिया 1.75 करोड़
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
