नई दिल्ली। वियतनाम की एयरलाइंस वियतजेट ने भारत से अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं। शुरुआत ऑफर के तहत कंपनी 9 रुपये से हवाई टिकट की पेशकश की है। हालांकि इस ऑफर का फायदा 22 अगस्त 2019 तक की उठाया जा सकता है। कंपनी पहली बार नई दिल्ली से हो चिन मिन सिटी और हनोई के रूट पर नॉन स्टॉप हवाई सेवा शुरू रही है। शुरुआती ऑफर का नाम गोल्डन डेज रखा है। इस दौरान टिकट खरीदने वालों को सस्ती हवाई यात्रा का मौका मिलेगा। वियतनाम की वियतजेट को बिकनी एयरलाइन के नाम से भी जाना जाता है। एयरलाइन के अनुसार उड़ान के दौरान स्पेशल खान-पान की व्यवस्था की जाती है। ग्राहक अपनी पसंद का खाना आर्डर भी कर सकते हैं।

ये है उड़ान का कार्यक्रम
कंपनी नई दिल्ली से 6 दिसंबर 2019 से प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 4 रिटर्न फ्लाइट हो-ची-मिन सिटी के लिए चलाएगी। वहीं हनोई से नई दिल्ली रूट की शुरुआत 7 दिसंबर 2019 से हर सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को 3 रिटर्न फ्लाइट चलाई जाएंगी। वियतजेट के उपाध्यक्ष गुयेन थान सोन ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत हमारे लिए प्राथमिकता के आधार पर काफी महत्वपूर्ण बाजार है। हम भारतीय यात्रियों को आरामदायक माहौल में यात्रा का बेहतरीन अनुभव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
बढ़ेगी वियतनाम से कनेक्टिविटी
नई दिल्ली से हनोई और हो चिन मिन सिटी तक सीधी उड़ान शुरू होने से दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी, जिससे व्यापारिक और पर्यटन के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। वहीं कंपनी का इरादा भारत के कई और शहरों को जोड़ने का भी है। कंपनी ने बताया है कि लोग www.vietjetair.com पर जाकर हवाई टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इसके अलावा वियतजेट एयर मोबाइल ऐप से भी लोग 6 दिसंबर 2019 से 28 मार्च 2020 के बीच के हवाई टिकट अभी बुक करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : पत्नी हो जाएगी करोड़पति, 1100 रुपये से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
