नई दिल्ली। जी हां, अगर आप पत्नी के नाम 1100 रुपये महीने का निवेश शुरू करते हैं तो वह आसानी से करोड़पति बन सकती है। बस इस निवेश की शर्त इतनी है इसमें हर साल 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जाए और बीच में रोका न जाए। बाद में इस 1 करोड़ रुपये के फंड को अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर दिया जाए तो आसानी से हर माह 50,000 रुपये की आमदनी शुरू हो जाएगी। यह आमदनी फिर पत्नी की पूरी जिंदगी चलती रहेगी। यहां पर हर साल निवेश में 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी का मतलब है कि दूसरे साल निवेश राशि को 187 रुपये बढ़ाकर 1287 रुपये कर दिया जाए। इसी तरह इसे हर साल बढ़ाना होगा।

अब जानिए कितना लगेगा समय
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम का कहना है कि शादी होते ही अगर पत्नी के नाम निवेश शुरू कर दिया जाए वह आसानी से 25 साल में करोड़पति बन जाएगी। लेकिन अगर किसी को यह समय ज्यादा लग रहा हो तो इस निवेश का थोड़ा बढ़ा कर समय को कम किया जा सकता है। उकने अनुसार लेकिन लोगों केा एक बात हरदम याद रखना चाहिए कि ऐसे निवेश बीच में रोकना ठीक नहीं रहता है। निगम के अनुसार अगर ऐसा किया जाता है तो पत्नी आराम से करोड़पति हो जाएगी। आइये अब जानते हैं कि यहां करना करोड़पति बनने के लिए निवेश।
जानिए कहां करना होगा निवेश
अंश फायनेंशियल एंड इन्वेस्टमेंट के डायरेक्टर दिलीप कुमार गुप्ता का कहना है कि अगर शुरुआत में कम पैसा है तो यह योजना अच्छी है। इस निवेश योजना में शुरुआत कम पैसों से होती है और बाद में इसमें निवेश बढ़ता जाता है। उनके अनुसार अगर इस निवेश योजना के तहत म्युचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में निवेश किया जाए तो पत्नी को करोड़पति बनाने का लक्ष्य आसानी से पाया जा सकता है। म्युचुअल फंड की ढेरों ऐसी स्कीम हैं जिन्होंने सालाना 15 से 20 फीसदी तक का रिटर्न दिया है। ऐसे में 1100 रुपये से शुरू होने वाली निवेश योजना अगर पूरे समय चलाई जाए, तो हो सकता है कि 1 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा का ही फंड तैयार हो जाए।
निवेश की योजना एक नजर में
-1100 रुपये से करें निवेश की शुरुआत
-हर साल इस निवेश में 17 फीसदी का इजाफा करें
-इस निवेश पर मिले सालाना 12 फीसदी का रिटर्न
-25 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
यह भी पढ़ें : 40 की उम्र में शुरू करें निवेश, 60वें साल में होंगे करोड़पति
5 साल में अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
-एसबीआई स्कॉम कैप फंड ने 22.00 फीसदी का रिटन पिछले 5 साल में दिया है।
-मिरे एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप फंड ने 20.01 फीसदी का रिटन पिछले 5 साल में दिया है।
-मोतीलाल ओसवाल मल्टीकैप 35 फंड ने 17.82फीसदी का रिटन पिछले 5 साल में दिया है।
-मोतीलाल ओसवाल नास्डॉक् 100 फंड ने 17.54फीसदी का रिटन पिछले 5 साल में दिया है।
-केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटीज फंड ने 17.32 फीसदी का रिटन पिछले 5 साल में दिया है।
नोट : रिटर्न सीएजीआर यानी हर साल मिला औसत रिटर्न। म्युचुअल फंड की 17 जून 2019 की एनएवी के आधार पर रिटर्न की गणना।
1 करोड़ रुपये से शुरू हो जाएगी पत्नी को 50,000 रुपये महीने की आमदनी
निवेश के बाद म्युचुअल फंड से मिले 1 करोड़ रुपये को अगर बैंक या पोसट ऑफिस में जमा कर दिया जाए तो हर माह औसतन 50,000 रुपये की आमदनी हो सकती है। अगर मान लिया जाए कि 20 से 25 साल बाद बैंक और पोस्ट ऑफिस में औसतन 6 फीसदी ही ब्याज मिल रहा होगा तो 1 करोड़ रुपये पर सालाना 6 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आसानी से 50,000 रुपये महीने की आमदनी शुरू हो जाएगी।
जल्द करोड़पति बनना चाहें तो बढ़ाए निवेश राशि
अगर आप चाहते हैं कि पत्नी 25 की जगह 20 साल में ही करोड़पति हो जाए, तो यह भी संभव है। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको निवेश राशि में इजाफा करना होगा। अगर आप चाहते हैं कि पत्नी 20 साल में ही करोड़पति हो जाए तो निवेश की राशि को 1100 से रुपये से बढ़ाकर 2200 रुपये करना होगा। अगर 2200 रुपये से निवेश शुरू करें और इसमें हर साल 20 फीसदी की वृद्धि करें तो पत्नी 20 साल बाद ही करोड़पति बन जाएगी।
(नोट-निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई हैं। कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
