एक बार फिर से रिलायंस जियो ने जून में 82 लाख नए यूजर्स को जोड़ने के साथ ही मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है।
नई दिल्ली: एक बार फिर से रिलायंस जियो ने जून में 82 लाख नए यूजर्स को जोड़ने के साथ ही मोबाइल ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। जी हां जानकारी दें कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के हालिया आंकड़े के मुताबिक जून में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के यूजर्स की संख्या में संयुक्त रूप से 41.75 लाख की कमी दर्ज की गई। हालांकि, प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो ने इस महीने में 82.6 लाख नए यूजर जोड़े। रिलांयस जियो गीगाफाइबर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन ये भी पढ़ें

जानकारी दें कि कुल-मिलाकर 38.34 करोड़ यूजर के साथ वोडाफोन आइडिया अब भी देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बनी हुई है। वहीं 33.12 करोड़ यूजर्स के साथ जियो दूसरे एवं 32.03 करोड़ यूजर के साथ भारती एयरटेल तीसरे स्थान पर है। वोडाफोन आइडिया ने जून के दौरान 41.45 लाख यूजर गंवाए, जबकि भारती एयरटेल को 29,883 ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा।
बीएसएनएल के भी यूजर बढ़े
आपको बता दें कि ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जून में जियो इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 82.68 लाख की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जो मई के 81.80 लाख के आंकड़े से अधिक है। दूसरी ओर तमाम वित्तीय एवं परिचालन संबंधी दिक्कतों के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के यूजर की संख्या में जून में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जून में बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में 2.66 लाख का इजाफा दर्ज किया गया।
मौजूदा समय में जियो के कुल ग्राहक 33.4 करोड़
जियो के अब कुल 33.4 करोड़ ग्राहक हैं। अब दूरसंचार कंपनियां कमाई बढ़ाने के लिए कम कीमत वाले पैक बंद कर रही हैं, जिससे मई में, एयरटेल ने 15 लाख ग्राहक खोए थे और वोडाफोन आइडिया ने 57 लाख ग्राहक खोए थे। हालांकि आंकड़ों के मुताबिक, 30 जून तक वोडाफोन आइडिया की बाजार हिस्सेदारी 32.90 फीसदी रही, जबकि रिलायंस जियो की 28.42 फीसदी और एयरटेल की 27.42 फीसदी रही। बीएसएनएल की बाजार हिस्सेदारी 9.98 फीसदी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
