रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 12 अगस्त को हुई रिलायंस की सालाना बैठक में जियो गीगाफाइबर के कमर्शल लॉन्च की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 12 अगस्त को हुई रिलायंस की सालाना बैठक में जियो गीगाफाइबर के कमर्शल लॉन्च की घोषणा कर दी है। बता दें कि पांच सितंबर से पूरे देश में गीगाफाइबर की ब्रॉडबैंड सेवाएं आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएंगी। इसी बीच कंपनी ने जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी भी दे दी है। अगर आप भी जियो गीगाफाइबर की सेवाएं लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें। बता दें कि जियो गीगाफाइबर के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस जिसके जरिए आप हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जियो दिखाएगा रिलीज वाले दिन ही नई फिल्म, जानें योजना ये भी पढ़ें

इस तरह करें अप्लाई
जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन को अभी प्रीव्यू ऑफर के तहत दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 100Mbps से 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी। कंपनी इस कनेक्शन के लिए जरूरी ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल डिवाइस (राउटर) के लिए 2,500 रुपये लेगी। यह एक सिक्यॉरिटी डिपॉजिट है जो रिफंडेबल है।
1. सबसे पहले गीगाफाइबर के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको https://gigafiber.jio.com/registration पर विजिट करना होगा।
2. जानकारी दें कि पहले पेज पर आपको उस अड्रेस की डीटेल देनी है जहां आप जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन चाहते हैं।
3. अड्रेस डीटेल के बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एंटर करना है।
4. इस तरह करने के बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
5. इस ओटीएपी को सबमिट करें।
6. ऐसा करने के साथ ही जियो गीगाफाइबर का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
7. इसके थोड़ी देर बाद आपको एक मेसेज के जरिए बताया जाएगा कि आपके क्षेत्र में जियो गीगाफाइबर कनेक्शन दिए जाने की शुरुआत होते ही आगे की प्रक्रिया के लिए जियो के सेल्स रेप्रिज़ेंटटिव की तरफ से कॉल आ जाएगी।
इन डॉक्युमेंट की होगी जरूरत
जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन के लिए आपको अड्रेस और आइडेंटिटी प्रूफ दिखाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये है इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया
- बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के पूरा होने और आपके इलाके में जियो गीगाफाइबर की सर्विस के पहुंचते ही आपको इंस्टॉलेशन इंजीनियर की कॉल आ जाएगी।
- इतना ही नहीं आपके बताए गए समय पर वह आपके घर आकर ब्रॉडबैंड सिस्टम को इंस्टॉल कर देगा।
- इंस्टॉलेशन पूरा होने के 2 घंटे के अंदर जियो गीगाफाइबर ऐक्टिवेट हो जाएगा।
- कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि शुरुआत में इंस्टॉलेशन के लिए कंपनी कोई चार्ज नहीं लेगी और यह पूरी तरह फ्री होगा।
- जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ यूजर्स को एक लैंडलाइन फोन भी मिलेगा
- लैंडलाइन से आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही जियो ने वेलकम ऑफर की भी घोषणा की है।
- इस ऑफर के तहत जो यूजर जियो गीगाफाइबर का ऐनुअल प्लान लेंगे उन्हें HD या 4K LED TV के साथ एक 4K सेट-टॉप बॉक्स फ्री मिलेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
