लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ा दिया है। इससे उत्तर प्रदेश में मंगलवार से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ जाएंगे। 1 लीटर पेट्रोल अब पहले से 98 पैसे मंहगा हो जाएगा, वहीं डीजल की कीमत 2.35 रुपये बढ़ जाएगी।
राज्य सरकार ने पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर 26.80 प्रतिशत तथा डीजल पर 17.48 प्रतिशत कर दिया है। ऐसा होने से उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है। नई दरें सोमवार मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से घरेलू तथा परिवहन क्षेत्र पर सीधा असर पड़ेगा।

-वहीं देश में पहले से ही सरकारें पेट्रोल और डीजल पर भारी टैक्स लगाती हैं। इसके चलते पेट्रोल और डीजल अपनी सही कीमत की तुलना में करीब दोगुणा तक महंगा हो जाता है। देश में पेट्रोल व डीजल क्रूड प्राइस और रिफाइनिंग के खर्च के आधार पर बेचा जाए, तो पेट्रोल 33.94 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। वहीं डीजल 38.48 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा सकता है। हालांकि वास्तव में पेट्रोल और डीजल इस वक्त् करीब दोगुने रेट पर मिल रहा है।
जानिए पेट्रोल-डीजल पर टैक्स का गणित
1 जुलाई 2019 के पेट्रोल के रेट के पर जानिए टैक्स ब्रेकअप
-पेट्रोल रेट 70.44 रुपये प्रति लीटर
-डीलर रेट 33.94 रुपये प्रति लीटर
-सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 17.98 रुपये प्रति लीटर
-डीलर कमीशन 3.54 रुपये प्रति लीटर
-राज्य वेट 14.98 रुपये प्रति लीटर
1 जुलाई 2019 के डीजल के रेट के पर जानिए टैक्स ब्रेकअप
-डीजल का रेट 64.27 रुपये प्रति लीटर
-डीलर रेट 38.48 रुपये प्रति लीटर
-सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 13.83 रुपये प्रति लीटर
-डीलर कमीशन 2.49 रुपये प्रति लीटर
-राज्य वेट 9.47 रुपये प्रति लीटर
यह भी पढ़ें : रिलायंस खोल रहा 5500 पेट्रोल पंप, ऐसे करें आवेदन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
