कश्मीर घूमने का अगर आप भी मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर और अक्टूबर में श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों को मात्र 1,978 से 2,328 रुपए तक ही चुकाने होंगे।
नई दिल्ली: कश्मीर घूमने का अगर आप भी मन बना रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है। सितंबर और अक्टूबर में श्रीनगर जाने वाले पर्यटकों को मात्र 1,978 से 2,328 रुपए तक ही चुकाने होंगे। वहीं, मुंबई से श्रीनगर के लिए आपको 3,655 रुपए से लेकर 4955 रुपए तक चुकाने पड़ेगें। जी हां केन्द्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाने के बाद कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। जम्मू एंड कश्मीर में होने वाली है निवेश की बारिश, ये है योजना ये भी पढ़ें

यहां से करें टिकट बुक
बता दें कि 1 सितंबर से 30 सितंबर तक श्रीनगर के लिए फ्लाइट का किराया 2380 रुपए है। इसमें 5, 6 सितंबर और 21 सितंबर को किराया 2328 रुपए है। वहीं अगर आप श्रीनगर से दिल्ली आते हैं तो आपको 1986 से लेकर 2027 रुपए तक ही खर्च आएगा। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी दें कि अगर आप 1 से 31 अक्टूबर तक दिल्ली से श्रीनगर जाना चाहते हैं तो आपको 2800 से 3288 रुपए तक चुकाने होंगे। आने-जाने का कुल खर्च 4,000 रुपए आएगा। इसके लिए आपको Goibibo से टिकट बुक करानी होगी।
मेक माय ट्रिप से बुक कराने पर
अच्छी बात तो यह है कि अगर आप मेक माय ट्रिप से टिकट की बुकिंग कर रहे हैं तो आपको सितंबर में दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए 2027 रुपए चुकाने होंगे। वहीं, अक्टूबर के महीने में आपको श्रीनगर के लिए 2931 रुपए तक चुकाने होंगे। यही रेट रिटर्न टिकट का भी है।
इजी माय ट्रिप से बुक कराने पर
वहीं अगर आप easemytrip से दिल्ली से श्रीनगर के लिए आप टिकट बुक करते हैं तो आपको 1978 रुपए से लेकर 2030 रुपए चुकाने होंगे। यह रेट सितंबर का है सिर्फ 12 सितंबर को 3986 रुपए किराया है। अगर आप अक्टूबर में श्रीनगर जाते हैं तो आपको 2840 रुपए से लेकर 3680 रुपए तक चुकाने होंगे। यही रेट रिटर्न टिकट पर भी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
