मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी डीआईआई की लिवाली से थोड़ा सहारा मिला, लेकिन बाजार पर ट्रेड वार का साया बना रहा, जिसके कारण प्रमुख संवेदी सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 37,350 पर रहा। सप्ताह के दौरान बकरीद और स्वतंत्रता दिवस के अवकाश होने के कारण पांच में से तीन ही दिन कारोबार हुआ। सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक पिछले सप्ताह से 231.58 अंकों यानी 0.62 फीसदी गिरावट के साथ 37,350.33 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 61.85 अंकों यानी 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 11,047.80 पर बंद हुआ।

बीएसई मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह से 179.15 अंकों यानी 1.31 फीसदी गिरावट के साथ 13,490.90 पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक भी 114.91 अंकों यानी 0.90 फीसदी गिरावट के साथ 12,584.59 पर बंद हुआ।
सप्ताह के आरंभ में सोमवार को बकरीद का त्योहार होने के कारण कारोबार बंद रहा। अगले दिन मंगलवार को विदेशी बाजार से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 623.75 अंकों यानी 1.66 फीसदी गिरावट के साथ 36,958.16 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 183.80 अंकों यानी 1.65 फीसदी गिरावट के साथ 10,925.85 पर बंद हुआ। बुधवार को विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में तेजी का माहौल रहा। सेंसेक्स 353.37 अंकों यानी 0.96 फीसदी तेजी के साथ 37,311.53 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 103.55 अंकों यानी 0.95 फीसदी तेजी के साथ 111,029.40 पर बंद हुआ।
गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाजार बंद रहा। अगले दिन शुक्रवार को भारी उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 38.80 अंकों यानी 0.10 फीसदी तेजी के साथ 37,350.33 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 18.40 अंकों यानी 0.17 फीसदी तेजी के साथ 11,047.80 पर बंद हुआ।
अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वार के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था पर मंदी का साया मड़रा रहा है, लिहाजा निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। वहीं, सप्ताह के दौरान हांगकांग में विरोध प्रदर्शन का असर दुनियाभर के शेयर बाजार पर रहा। सप्ताह के आखिर में केंद्र सरकार द्वारा देश की अर्थव्यवस्था की सुस्ती को दूर करने की दिशा में कदम उठाए जाने के संकेत से निवेशकों का मनोबल ऊंचा हुआ। डीआईआई की लिवाली 2,879.63 करोड़ रुपये रही।
यह भी पढ़ें : कर्ज थोड़ा है तो माफ करेगी मोदी सरकार, ये है प्लानिंग
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications