ट्राई टीवी चैनल पर मिलने वाले ऑफर्स को बंद कर सकता है। टेलीकॉम रेगुलटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ओर से ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सर्विसेज के लिए बनाए गए नए नियम 29 दिसंबर 2018 से लागू हो गए हैं।
नई दिल्ली: ट्राई टीवी चैनल पर मिलने वाले ऑफर्स को बंद कर सकता है। टेलीकॉम रेगुलटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की ओर से ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सर्विसेज के लिए बनाए गए नए नियम 29 दिसंबर 2018 से लागू हो गए हैं। इसके बाद से टीवी चैनल ब्रॉडकास्टर और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स ग्राहकों को बनाए रखने के लिए नए-नए ऑफर्स लेकर आ रहे हैं। जानकारी दें कि इन ऑफर्स के तहत ब्रॉडकास्ट और ऑपरेटर कुछ चुनिंदा चैनलों का बकेट ग्राहकों को डिस्काउंट पर उपलब्ध करा रहे हैं। अब इन ऑफर्स पर ट्राई शिकंजा कसने जा रहा है। इसको लेकर ट्राई ने एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इसमें ट्राई ने सभी स्टेकहोल्डर्स से चैनलों की ओर से बकेट पर दिए जाने वाले डिस्काउंट, बुके की जरूरत और सीलिंग प्राइस पर 30 सितंबर तक राय मांगी है। किस कंपनी का नेटवर्क है कितना मजबूत इसकी मिलेगी जानकारी: TRAI ये भी पढ़ें

दर्शकों को अपनी पसंद के चैनल चुनने का अधिकार
बता दें कि ट्राई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का मकसद टीवी के दर्शकों को अपनी पसंद के चैनल चुनने का अधिकार दिया गया था। इसके जरिए दर्शक अपने मासिक केबल बिल को कंट्रोल कर सकते थे। लेकिन टीवी चैनल ब्रॉडकास्टर और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर इन नियमों के खिलाफ नए-नए ऑफर लेकर आ गए हैं। नए नियमों में ब्रॉडकास्टर और ऑपरेटर्स को ग्राहकों के हित में चैनल्स का बंडल ऑफर करने की छूट मिली हुई है। इस छूट का फायदा उठाते हुए ब्रॉडकास्टर और ऑपरेटर एक निश्चित कीमत में कई चैनलों की पेशकश कर रहे हैं।
ट्राई की मानें तो इनमें कई चैनल ऐसे होते हैं जिनसे दर्शकों को कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में दर्शकों को बेवजह गैरपसंदीदा चैनलों के लिए भुगतान करना होता है। चूंकि नए नियमों में इस पर लगाम लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में टीवी दर्शकों के हित में ट्राई इन ऑफर्स पर लगाम लगाना चाहती है।
इस तरह ब्रॉडकास्टर डिस्काउंट दे रहे
ट्राई की ओर से जारी कंसल्टेशन पेपर्स के अनुसार, उदाहरण के तौर स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने एसवीपी हिन्दी और एसवीपी तेलुगु नाम से दो बकेट बना रखे हैं। हिन्दी बकेट में 15 चैनल और एसवीपी तेलुगु बकेट में 10 चैनल शामिल हैं। यह सभी पे चैनल हैं। आ-ला-कार्ट के अनुसार, एसवीपी हिन्दी बकेट के चैनलों की एक माह की कीमत 75.10 रुपए होती है। लेकिन ऑफर के तहत 34.8 फीसदी के डिस्काउंट के तहत यह बकेट 49 रुपए में उपलब्ध कराई जा रही है। इस कीमत में टैक्स शामिल नहीं है। इसी प्रकार एसवीपी तेलुगु में शामिल चैनलों की एक माह की कीमत 63 रुपए होती है। लेकिन इसको 38.10 फीसदी के डिस्काउंट के साथ 39 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी प्रकार अन्य ऑपरेटर भी डिस्काउंट के साथ अपने चैनल्स का बकेट ऑफर कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications