ट्राई की वेबसाइट (Trai's website) पर पूरे देश भर का नेटवर्क कवरेज मानचित्र (Network coverage map) अगले कुछ सप्ताह में शुरू हो जाएगा।
नई दिल्ली: ट्राई की वेबसाइट (Trai's website) पर पूरे देश भर का नेटवर्क कवरेज मानचित्र (Network coverage map) अगले कुछ सप्ताह में शुरू हो जाएगा। नियामक (Regulator) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह उम्मीद जतायी है। वहीं इस मानचित्र के जरिए ग्राहक (Customer) किसी भी जगह पर अपने दूरसंचार सेवा प्रदाता (Telecommunications service provider) के नेटवर्क कवरेज (network coverage) के परिणाम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जबकि ट्राई (Trai) ने पिछले साल सीमित स्तर पर इस मानचित्र का बीटा संस्करण शुरू किया था जिसके तहत इस तरह की सुविधा दिल्ली समेत महज दो दूरसंचार सर्किलों (Telecom circles) में उपलब्ध थी।

नई कंपनी के साथ मिलाया हाथ ट्राई ने
अब ट्राई (Trai) ने पूरे देश में इसे शुरू करने के लिए नई कंपनी (New company) के साथ हाथ मिलाया है। पहले इस सुविधा के लिये सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (Center for Development of Telematics) के साथ ट्राई (Trai)का करार था। ट्राई के चेयरमैन (TRAI Chairman) आर.एस.शर्मा (R.S. Sharma) ने हाल ही में कहा हैं कि ट्राई पूरे देश के लिये नेटवर्क कवरेज मैप (Network coverage map) तैयार कर रहा है। ताकि उन क्षेत्रों का पता लगाया जा सके जहां नेटवर्क कवरेज (network coverage) नहीं है या आंशिक है। हमने एक नई इकाई के साथ करार किया है जो यह काम कर रहा है। हम दूरसंचार कंपनियों (Telecom companies) से आंकड़े जुटा रहे हैं।
कुछ सप्ताह में लाइव हो जाएगा यह मानचित्र
वहीं शर्मा ने कहा कि अगले कुछ सप्ताह में यह मानचित्र लाइव (Map live) हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नियामक लगातार दूरसंचार कंपनियों (Telecom companies) द्वारा दी जा रही सेवा की गुणवत्ता पर कड़ी नजर (Tight eye on quality) रख रहा है। उन्होंने कहा कि हमने शहरों की संख्या (Number of cities) बढ़ा दी है। अब 100 से अधिक शहरों को कवर किया जा रहा है। इसके अलावा हाईवे और रेलमार्गों (Highways and Railroads) को भी कवर (Cover) किया जा रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
