सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है।
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी कर्मचारियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। केंद्र सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों का जून से दिसंबर 2019 के लिए डीए (महंगाई भत्ता) जारी नहीं किया है। केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार इसका ऐलान सितंबर में करेगी। इस बार डीए में 5% बढ़ोतरी तय है। हालांकि इस बीच हिमाचल प्रदेश में करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान हुआ है। इस बात से भी अवगत करा दें कि हिमाचल प्रदेश में अभी 7वां वेतनमान लागू नहीं हुआ है। आदित्य पुरी की सैलरी जानकर चौंक जायेंगे आप, जानिये कितना कमाते है हर महीने ये भी पढ़ें

जानकारी दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 73वें इंडिपेंडेंस डे पर करीब ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए की सौगात दी है। वहीं सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 31 मार्च, 2017 तक राज्य में 1 लाख 75 हजार से अधिक रेगुलर कर्मचारी थे। वहीं गैर नियमित कर्मचारियों की संख्या 42 हजार से अधिक थी।
राज्य कर्मचारियों को 148% से ज्यादा मिलेगा डीए
इस बात की जानकारी दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार के डीए में बढ़ोतरी से अब राज्य कर्मचारियों को 148% डीए मिलेगा। पहले भी सरकार ने इसमें 4% की बढ़ोतरी की थी, जो 1 जुलाई 2018 से लागू था। उस समय डीए रेट 144% हो गया था।
7वां वेतनमान क्यों नहीं लगा
बता दें कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ी राज्य है। यहां पंजाब वेतन आयोग की सिफारिशों को माना जाता है। पंजाब में भी अभी 7वां वेतनमान लागू नहीं है। राज्य सरकार का कहना है कि पंजाब में नया वेतनमान लगने के बाद ही इसे हिमाचल प्रदेश में लागू किया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
