एचडीएफसी बैंक के सीईओ आदित्य पुरी देश में सबसे अधिक बेसिक मासिक सैलरी पाने वाले बैंकिंग सीईओ बने हुए है।
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक के सीईओ आदित्य पुरी देश में सबसे अधिक बेसिक मासिक सैलरी पाने वाले बैंकिंग सीईओ बने हुए है। जी हां वित्त वर्ष 2018-19 में इन्हें हर महीने बेसिक सैलरी के तौर पर 89 लाख रुपए मिले हैं। बता दे कि पुरी 25 वर्ष पहले बैंक की शुरुआत से इसकी अगुवाई कर रहे हैं। आपको बता दें कि आदित्य पंजाब के गुरुदास पुर के रहने वाले हैं और उन्होंने चार्टेड अकाउंट की पढ़ाई की है। बैंकों के खुलने के नियमों में आया बदलाव, आप भी जान लें ये भी पढ़ें
दूसरे स्थान पर पर एक्सिस बैंक के अमिताभ चौधरी
वहीं जनवरी में एक्सिस बैंक के सीईओ के तौर पर कमान संभालने वाले अमिताभ चौधरी 30 लाख रुपये की मंथली बेसिक सैलरी के साथ दूसरे स्थान पर हैं। देश में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में एसेट्स के लिहाज से एक्सिस बैंक तीसरे स्थान पर है। कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक 27 लाख रुपये की मंथली बेसिक सैलरी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं बैंकों की प्रॉफिटेबिलिटी और बैड लोन पर फोकस के बीच सीईओ की सैलरी एक बड़ा मुद्दा बनी थी। वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बैंकों के सीईओ के बोनस के लिए स्वीकृति रोकनी पड़ी थी। आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल का बैंकों के चीफ एग्जिक्युटिव की सैलरी और पर्क्स को लेकर सख्त रवैया था।
सैलरी का डेटा बैंकों की एनुअल रिपोर्ट
ग्लोबल एग्जिक्युटिव सर्च फर्म ईएमए पार्टनर्स के रीजनल मैनेजिंग पार्टनर (एशिया) के सुदर्शन ने बताया कि सीईओ लेवल पर सैलरी शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू बनाने और बैंक के प्रदर्शन के महत्वपूर्ण मापदंडों में सुधार करने पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा, 'बेसिक सैलरी के अलावा बोनस और स्टॉक ऑप्शंस भी सीईओ के सैलरी पैकेज का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। जानकारी दें कि सैलरी के कैलकुलेशन में पर्क्स और अन्य चीजों को शामिल नहीं किया है, क्योंकि वे विभिन्न बैंकों में अलग-अलग तरीके से दिए जाते हैं। बैंकों के चीफ एग्जिक्युटिव की सैलरी का डेटा बैंकों की एनुअल रिपोर्ट से हासिल किया गया है।
मार्च में बैंक की कमान संभाले थे रवनीत गिल
यस बैंक के सीईओ रवनीत गिल और पूर्व सीईओ राणा कपूर की बेसिक सैलरी कैलकुलेट नहीं की गई है, क्योंकि बैंक अपनी एनुअल रिपोर्ट में अलग से बेसिक सैलरी की जानकारी नहीं देता। गिल ने मार्च में बैंक की कमान संभाली थी और महीने उनकी सैलरी 59 लाख रुपये बताई गई है। जनवरी में समाप्त हुए 10 महीनों में राणा कपूर की सैलरी 6.48 करोड़ रुपये थी। एक्सिस बैंक की सीईओ के तौर पर 31 दिसंबर, 2018 को इस्तीफा देने वाली शिखा शर्मा की एवरेज सैलरी 24 लाख रुपये प्रति माह थी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications