रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत में जोरदार इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की दौलत में जोरदार इजाफा हुआ है। जी हां सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति में बीते दो दिनों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। खासतौर पर ऐसे दौर में जब शेयर मार्केट में गिरावट चल रही है। जानकारी दें कि मुकेश अंबानी की दौलत में महज दो दिनों में ही 29,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें कि सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्री की सालाना आम बैठक के बाद से यह तेजी आई है। आरआईएल को कर्ज मुक्त बनाने में सऊदी अरामको करेगा मदद, ये है प्लानिंग ये भी पढ़ें

18 महीने में खुद को पूरी तरह से कर्ज मुक्त करने करने का ऐलान
हाल ही में हुए कंपनी की 42वीं सालाना आम मीटिंग एजीएम में कई बड़े ऐलान किए गए थे। इनमें एक सबसे अहम फैसला सऊदी तेल कंपनी अरामको को 20 फीसदी शेयर बेचने का भी है। कंपनी ने 18 महीने खुद को पूरी तरह से कर्ज मुक्त करने और अगले महीने जियो फाइबर लॉन्च करने का ऐलान किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इन ऐलानों को दलाल स्ट्रीट ने सकारात्मक तरीके से लिया है।
मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर
यही कारण हैं कि इन फैसलों के उत्साह के चलते महज दो दिनों में ही कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। जबकि कंपनी के शेयर बुधवार को कारोबार के अंत तक 1,288.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, वहीं शुक्रवार को ये 1,162 रुपये के स्तर पर थे। इस तरह 12 अगस्त को हुई कंपनी की सालाना आम सभा के बाद से अब तक मुकेश अंबानी की संपत्ति में 28,684 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। ब्लूमबर्ग के इंडेक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी फिलहाल दुनिया के अमीरों की सूची में 13वें स्थान पर हैं। उनकी कुल दौलत 49.9 अरब डॉलर की है। वहीं एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की दौलत में इस साल 5.68 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
