नई दिल्ली। इफको यानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव ने 15 अगस्ता को बड़ी घोषणा की है। इसके चलते देश के करीब 5 करोड़ किसानों को सीधा फायदा होगा। इफ्को ने घोषणा की है कि वह खाद की कीमत प्रति बोरी 50 रुपये कम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

देशभर में किसानों को होगा फायदा
कंपनी के एमडी डॉ. यूएस अवस्थी ने कंपनी के चेन्नई स्थित मुख्यालय में 15 अगस्त को ध्वजारोहण के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने बताया कि खाद के रेट में यह छूट पूरे देश में तत्काल प्रभाव से मिलने लगी है। उनके अनुसार इफ्को कृषि की लागत मूल्य में कमी लाकर किसानों को आय बढ़ाने में मददगार बनने जा रही है। उनके अनुसार 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना में कंपनी का यह कदम मददगार साबित होगा।
ये होगी खाद की नई कीमत
इफ्को की तरफ से कीमत घटाने के बाद डीएपी, एपीके-1 और एनपीके-2 की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। अब डीएपी की नई कीमत 1250 रुपये प्रति बोरी हो गई है। 1 बोरी में 50 किलो डीएपी होती है। ऐसे ही एनपीके-1 की कीमत 1250 रुपये से घटकर 1200 रुपये प्रति बोरी की गई है। वहीं एनपीके-2 की कीमत को भी 1260 रुपये प्रति बोरी से घटाकर 1210 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है। इसके अलावा एनपी की कीमत को घटाकर 1000 रुपये से 950 रुपये प्रति बोरी कर दिया गया है।
कंपनी ने किया ट्वीट
कंपनी के एमडी डॉ. अवस्थी ने ट्वीट कर भी यह जानकारी दी है। इफ्को लेह और लद्दाख से केरल तक और कच्छ से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक पूरे देश में 35 हजार से अधिक सहकारी समितियों के सहयोग से 5 करोड़ से अधिक किसानों को खाद की आपूर्ति करती है।
यह भी पढ़ें : बच्चों की शादी के लिए ऐसे इकट्ठा करें गोल्ड, जानें 4 तरीके
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
