मुम्बई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में अच्छे उछाल के बाद भी आज शेयर बाजार में भारी गिरावट का रुख है। सुबह गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार शाम को बंद होने के पहले ही 600 अंक से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
इससे पहले आज मंगलवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में अच्छी तेजी के बाद भी शेयर बाजार गिरावट के साथ ही खुले। आज सेंसेक्स 117.43 अंक की गिरावट के साथ 37464.48 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 32.90 अंक की गिरावट के साथ 11076.80 अंक के स्तर पर खुला। आज जब शेयर बाजार खुला तो 438 शेयर तेजी के साथ तो 522 शेयर गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा 53 शेयरों के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर करीब 8 फीसदी की तेजी के साथ खुला। वहीं मंगलवार को रुपये में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की कमजोरी के साथ 71.10 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी के टॉप गेनर
-रिलायंस का शेयर आज करीब 90 रुपये बढ़कर 1,244.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 507.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-बीपीसीएल का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 351.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-गेल का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 125.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-कोल इंडिया का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 210.05 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-एनटीपीसी का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 118.95 रुपये के स्तर पर खुला।
-भारती एयरटेल का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 357.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-ब्रिटानिया का शेयर करीब 90 रुपये की गिरावट के साथ 2,498.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-वेदांता का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 136.90 रुपये के स्तर पर खुला।
-महिन्द्रा एंड महिन्द्र का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 535.25 रुपये के स्तर पर खुला।
जानें लाइव शेयर रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
मंगलवार को डॉलर ने तोड़ा 71 रुपये का स्तर
मंगलवार को रुपये में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की कमजोरी के साथ 71.10 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ 70.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications