नई दिल्ली। जुलाई 2019 में जब शेयर बाजार गिर रहा था, उस वक्त स्मार्ट इन्वेस्टर म्यूचुअल फंड के रास्ते शेयर में दावं लगा रहे थे। यह इन्वेस्टर कोई और नहीं बल्कि आम निवेशक थे, जो हर माह निवेश के रास्ते यानी सिप (एसआईपी) पैसा लगाते हैं। कई निवेशकों ने शेयर बाजार की गिरावट का फायदा उठाने के लिए जून की तुलना में जुलाई में इक्विटी म्युचुअल फंड में ज्यादा निवेश किया।

6 फीसदी गिरा सेंसेक्स
जुलाई के दौरान सेंसेक्स में करीब 6 फीसदी की गिरावट देखी गई, लेकिन वहीं इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़कर 8113 करोड़ रुपये हो गया। यह निवेश जून में करीब 7663 करोड़ रुपये का ही था। इस बढ़े निवेश में से स्मॉल कैप एंड मिड कैप म्यूचुअल फंड में 2223 करोड़ रुपये का निवेश आया। वहीं लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में करीब 1915 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसके अलावा फोकस्ड फंड की कैटेगरी में करीब 1873 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इसके अलावा फिक्स इनकम फंड में करीब 61845 करोड़ रुपये का निवेश और लिक्विड फंड में करीब 45441 करोड़ रुपये का निवेश आया।
बैलेंंस्ड हाइब्रिड फंड
बैलेस्ड हाइब्रिड फंड ऐसे म्यूचुअल फंड होते हैं, जो अपने एकत्र हुए फंड का 65 फीसदी इक्विटी और बाकी पैसा फिक्स इनकम में निवेश करते हैं। इस कैटेगरी के म्यूचुअल फंड में जुलाई में करीब 764 करोड़ रुपये का फंड आया। जुलाई से पहले करीब 6 माह से इस कैटेगरी के फंड में निवेश में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी।
सिप माध्यम से निवेश बढ़ा
जुलाई के दौरान शेयर बाजार की गिरावट का निवेशकों ने खूब फायदा उठाया। ज्यादातर निवेशकों ने इस दौरान सिप माध्यम से निवेश बढ़ाया। इसी कारण जुलाई में इक्विटी म्युचुअल फंड में करीब 8324 करोड़ रुपये का निवेश इसी माध्यम से आया। यह निवेश जून की तुलना में 202 करोड़ रुपये ज्यादा रहा।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
