नई दिल्ली। बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी का दौर रहा। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों ने निवेशकों की वैल्यू खूब बढ़ाई। इन 7 कंपनियों की संयुक्त रूप से वैल्यू करीब 87,966 करोड़ रुपये बढ़ी। हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक में निवेश करने वालों को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में 463.69 अंक यानी 1.24 प्रतिशत की तेजी दर्ज गई थी।
इन कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
शेयर बाजार में कंपनियों के रेट बढ़ने या घटने से मार्केट कैप घटती और बढ़ती है। बीता हफ्ता तेजी का था तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का भी मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण बढ़ा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एसबीआई वह शेयर रहे, जिनमें निवेश करने वालों को काफी नुकसान हुआ।

कितनी बढ़ी कंपनियों की मार्केट कैप
-हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मार्केट कैप 22,145.92 करोड़ रुपये बढ़कर 3,98,290.92 करोड़ रुपये हो गया।
-एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 18,264.93 करोड़ रुपये बढ़कर 6,23,892.08 करो़ड़ रुपये हो गया।
-एचडीएफसी का मार्केट कैप 15,148.15 करो़ड़ रुपये बढ़कर 3,81,619.34 करोड़ रुपये हो गया।
-टीसीएस का मार्केट कैप 14,840.68 करोड़ रुपये बढ़कर 8,42,635.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
-इनफोसिस का मार्केट 6,335.19 करोड़ रुपये बढ़कर 3,39,372.78 करोड़ रुपये हो गया।
-आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,237.72 करोड़ रुपये बढ़कर 2,71,360.08 करोड़ रुपये हो गया।
-कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 4,993.29 करोड़ रुपये बढ़कर 2,92,866.47 करोड़ रुपये हो गया।
निवेशकों का पैसा डुबाने वाली कंपनियां
-स्टेट बैंक (एसबीआई) का मार्केट कैप 15,261.1 करोड़ रुपये कम होकर 2,60,018.56 करोड़ रुपये रहा गया।
-रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का मार्केट कैप 14,072.8 करोड़ रुपये कम होकर 7,36,602.08 करोड़ रुपये रह गया।
-आईटीसी का मार्केट कैप 12,606.9 करोड़ रुपये घटकर 3,12,146.38 करोड़ रुपये रह गया।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
