मुम्बई। शेयर बाजार में सुपर रिच पर टैक्स प्रपोजल में राहत के संकेतों के बीच आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 254.55 अंक की तेजी के साथ 37,581.91 अंक के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 77.20 अंक की तेजी के साथ 11,109.70 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 1521 शेयर तेजी के साथ तो 952 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 151 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 70.76 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 65 रुपये की तेजी के साथ 509.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 798 रुपये की तेजी के साथ 17,610.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-मारुति सुजुकी का शेयर करीब 190 रुपये की तेजी के साथ 6,091.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 204 रुपये की तेजी के साथ 7,494.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाइटन कंपनी का शेयर करीब 27 रुपये की तेजी के साथ 1,067.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-यस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 82.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-सिपला का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 485.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 665.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-हिंडाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 177.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-कोल इंडिया का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 207.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा


Click it and Unblock the Notifications