नई दिल्ली। भारत से दुश्मनी के चलते पाकिस्तान लगातार ऐसे कदम उठा रहा है, जिससे उसे ही नुकसान हो रहा है। हाल ही भारत की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने का फैसला किया है। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत से कारोबारी रिश्ते खत्म करने की घोषणा कर दी। पहले से ही कंगाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान की इससे दिक्कतें और बढ़ गई हैं। पाकिस्तान में ज्यादातर खाने-पीने का सामान भारत से ही जाता है। अब इसकी आपूर्ति बंद होने से पाकिस्तान में खाने-पीने के सामान का रेट तेजी से बढ़ने लगा है। इसके अलावा गोल्ड का रेट वहां भारत से दोगुना हो गया है।

जानिए पाकिस्तान में गोल्ड की कीमत
लगातार कर्ज लेकर अपनी अर्थव्यवस्था चला रहा पाकिस्तान अब आर्थिक दिक्कतें झेल रहा है। उसकी अर्थव्यवस्था कर्ज में डूब चुकी है। पहले पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े अब सोने की कीमतें उच्चतम स्तर पर चली गईं हैं। पाकिस्तान में सोने के रेट एक दिन में ही 1750 रुपये बढ़ गया है। भारत में 10 ग्राम सोने का रेट जहां 37920 रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा है, वहीं पाकिस्तान में गोल्ड का रेट 86,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
गोल्ड रेट बढ़ने का ये भी कारण
गोल्ड के रेट में बढ़त को लेकर पाकिस्तान में कई कारण गिनाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के मीडिया ग्रुप डॉन की वेबसाइट में आई खबर के अनुसार, दुनियाभर में सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। इसका असर पाक पर हुआ है। खबर में इसके अलावा पाकिस्तानी रुपये के कमाजोर होने को भी इसका कारण बताया गया है। ऑल सिंध सर्राफा ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का रेट करीब 32 डॉलर प्रति औंस बढ़कर 1,495 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा है। इसके चलते भी पाकिस्तान में भी गोल्ड का रेट तेजी से बढ़ा है।
आईएमएफ लगातार दे रहा चेतावनी
पाकिस्तान महंगाई से बुरी तरह जूझ रहा है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी चेतावनी देकर उसकी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। आईएमएफ ने साफ साफ कहा है कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से पाकिस्तान बाहर नहीं आया तो, अर्थव्यवस्था को संभालना कठिन हो जाएगा।
फिर दिवालिया होने की कगार पर पाक
पाकिस्तान की आर्थिक हालत काफी बदतर है। पाक का बजट घाटा वर्ष 1990 के स्तर पर पहुंच चुका है। उस वक्त देश लगभग दिवालिया हो गया था। पाकिस्तानी रुपया एक साल में 40 प्रतिशत से कमजोर हो चुका है। संपूर्ण एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करंसी है।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
