अगर आप भी रेलवे से अक्सर सफर करते है तो आपके लिए काम की खबर है। खासकर यदि आप भी ई-रेल टिकट के जरिए यात्रा करते हैं तो आपका सफर जल्द ही महंगा हो सकता है।
नई दिल्ली: अगर आप भी रेलवे से अक्सर सफर करते है तो आपके लिए काम की खबर है। खासकर यदि आप भी ई-रेल टिकट के जरिए यात्रा करते हैं तो आपका सफर जल्द ही महंगा हो सकता है। इसका कारण यह है कि रेलवे जल्द ही ई-टिकट पर लगने वाले सर्विस चार्ज को दोबारा से लागू कर सकता है। इस सर्विस चार्ज को डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ाने के उद्देश्य से 2016 में खत्म कर दिया गया था। ई-टिकटों पर भारतीय रेलवे सर्विस चार्ज वसूलता था। यह स्लीपर क्लास के टिकट पर 20 रुपए और एसी बोगी के लिए 40 रुपए होता था। अब एक कॉल पर ट्रेन टिकट होगा कैंसिल, जानें कैसे? ये भी पढ़ें

सर्विस टैक्स को दोबारा वसूलने का फैसला
बता दें कि नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्रालय की सलाह पर रेलवे ने इस चार्ज पर रोक लगा दी थी। वित्त मंत्रालय ने इस चार्ज को खत्म करने के बाद पड़ने वाले बोझ को रीइम्बर्स करने का वादा किया था। जानकारी के अनुसार, इसी साल 19 जुलाई को वित्त मंत्रालय ने रेलवे को लेटर लिखकर कहा कि रीइम्बर्समेंट की व्यवस्था अस्थायी थी। वहीं 3 अगस्त के एक लेटर के मुताबिक, रेल मंत्रालय ने संचालन लागत के लिए लगाए जाने वाले सर्विस टैक्स को दोबारा वसूलने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय को लेटर लिखने वाले रेलवे बोर्ड के जॉइंट डायरेक्टर ट्रैफिक कमर्शल (जनरल) बीएस किरन ने दोबारा सर्विस चार्ज वसूलने की पुष्टि की है।
शताब्दी, राजधानी और दूरंतो में खाना होगा महंगा
याद दिला दें कि शुरुआत में जून 2017 तक सर्विस चार्ज नहीं वसूलने की समय-सीमा तय की गई थी। हालांकि, इस समय सीमा को बार-बार बढ़ाया गया और अभी तक सर्विस चार्ज नहीं वसूला जा रहा है। इस बात से भी अवगत करा दें कि सर्विस चार्ज न वसूलने के कारण आईआरसीटीसी की कमाई भी घट गई है। इसका कारण यह है कि रेलवे की कुल आय में सर्विस चार्ज का अहम योगदान रहा है। शताब्दी, राजधानी और दूरंतो में खाना 40 रुपए तक महंगा होगा। बता दें कि आईआरसीटीसी ने रेलवे बोर्ड से इसकी अनुमति मांगी है। मंजूरी मिलते ही नई कीमतें लागू हो जाएगी। दाम बढ़ने के बाद खाने की क्वालिटी में सुधार किया जाएगा। आपको बता दें कि अभी खाने की कीमत 112 रुपए है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह कीमत 150 रुपए तक हो सकती है।
More From GoodReturns

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

15 अगस्त की यात्रा: एयरपोर्ट लाउंज में फ्री एंट्री चाहिए? घर से निकलने से पहले ये जरूर चेक करें



Click it and Unblock the Notifications