रेलवे से अगर आप भी अक्सर सफर करते है तो आपके लिए काम की खबर है।
नई दिल्ली: रेलवे से अगर आप भी अक्सर सफर करते है तो आपके लिए काम की खबर है। जी हां रेलवे से सफर करने वालों को कभी- कभी अपने टिकट को कैंसिल कराने की जरुरत पड़ती ही रहती है। ऐसे में रेलवे ने अपने यात्रियों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए कई बड़े प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में रेलवे ने अपनी सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर नई सर्विसेज देना शुरू किया है। जिसके बारे में बहुत कम यात्रियों को जानकारी होगी। जैसा की रेलवे की टिकट बुक कराने के लिए अब यात्रियों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता है। उसी तरह रेलवे ने कैंसलेशन के नियमों को भी आसान बना दिया है। टिकट को आप चाहें तो घर बैठे-बैठे ही कैंसल कर सकते हैं। अब सिर्फ एक कॉल कर आप अपना रेल टिकट रद्द करा सकते हैं। इसके अलावा आप रेलवे की वेबसाइट पर जाकर भी टिकट कैंसिल कर सकते हैं।
रिफंड लेने के लिए काउंटर पर जाना होगा
आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 139 पर कॉल करनी होगी। कॉल करने के बाद आपको 10 अंकों का पीएनआर नंबर बताना होगा। कॉल उसी फोन से करना होगा, जिसकी डिटेल टिकट लेते समय आपने फॉर्म पर भरी होगी। आपसे फोन नंबर कंफर्म किया जाएगा। इसके बाद आपके मोबाइल फोन पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसकी जानकारी फोन पर देनी होगी। इसके बाद टिकट कैंसिल हो जाएगा। आपको रिफंड लेने के लिए काउंटर पर जाना होगा और ओटीपी बताकर आप पैसे वापस ले सकेंगे।
139 नंबर पर इन सुविधाओं का भी लाभ ले सकते
आपको इस बात से अवगत करा दें कि रेलवे टिकट कैंसिल करवाने के अलावा 139 पर फोन करने आप इन सब सुविधा को उठा सकते है। जी 139 पर फोन करके या मैसेज कर ट्रेन के आने-जाने की टाइमिंग के बारे में, ट्रेन के नाम और नंबर के बारे में, अपने पीएनआर स्टेटस के बारे में, अकोमोडेशन की सुविधा के बारे में, किराया के बारे में जानकारी ले पाएंगे। रेलवे ने इस नंबर पर इंटरऐक्टिव वॉयस रिस्पांस की सुविधा भी दी है। इस पर फोन कर यात्री अब टैक्सी भी बुक कर सकते हैं साथ ही अपने सामान ढोने के लिए कुली भी बुला सकते हैं।
ऑनलाइन टिकट कैंसल करने के ये है प्रॉसेस
- IRCTC के पेज https://www.operations.irctc.co.in/ctcan/SystemTktCanLogin.jsf पर जाएं।
- पीएनआर नंबर, ट्रेन नंबर और कैप्चा डालें।
- अब चेक बॉक्स को सिलेक्ट करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल नंबर (जो नंबर टिकट बुक करते समय दिया है) पर ओटीपी आएगा। ओटीपी को डालकर सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर पीएनआर डिटेल दिखेगी।
- डिटेल वेरिफाई करने के बाद आप ‘Cancel Ticket' पर क्लिक कर सकते हैं। रिफंड अमाउंट भी आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
- इसके बाद पीएनआर और रिफंड डिटेल का SMS मोबाइल पर आएगा। रिफंड आपको जहां से यात्रा शुरू कर रहे थे, उस स्टेशन या नजदीकी स्टेशन से मिल जाएगा।
- टिकट कंफर्म है तो आपको ट्रेन के शेड्यूल्ड डिपार्चर के 4 घंटे पहले टिकट कैंसल करवाना होगी। रिफंड लेने के लिए रेलवे काउंटर पर ओरिजिनल टिकट लेकर साथ जाना होगा।
- वहीं यदि वेटिंग या आरएसी टिकट है तो शेड्यूल्ड डिपार्चर के 30 मिनट तक टिकट कैंसल करवाकर रिफंड पाया जा सकता है।
- वैलिड मोबाइल नंबर होने पर ही ऑनलाइन टिकट कैंसल किया जा सकता है।
- रिफंड पीआरएस काउंटर से लिए गए ओरिजिनल टिकट को जमा करने पर ही मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?



Click it and Unblock the Notifications