नई दिल्ली। चीन हुवावे टेक्नोलॉजी को लेकर भारत से धमकी पर उतर आया है। उसने भारत से कहा है कि अगर इस कंपनी पर प्रतिबंध लगा तो वह भी ऐसा ही कदम उठाने का स्वतंत्र है। चीन के अनुसार हुआवे पर अगर भारत में प्रतिबंध लगा, तो चीन अपने यहां कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई कर सकता है। उधर अमेरिका ने कहा है कि चीन 5जी के बुनियादी ढ़ाचे में हुवावे को काम दिलाने के लिए भारत को ब्लैकमेल किया जा रहा है। इससे पहले अमेरिका सुरक्षा कारणों से हुवावे पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अमेरिकी सांसद का आरोप
अमेरिकी सांसद जिम बैंक्स का आरोप है कि चीन भारत को अपनी 5जी संरचना में हुवावे को काम देने के लिये ब्लैकमेल कर रहा है। हालांकि चीन ने कहा है कि हुवावे को लेकर भारत स्वतंत्र होकर निर्णय करेगा। वहीं एक अन्य अमेरिकी सांसद मार्शा ब्लैकबर्न ने आरोप लगाया कि चीन और हुवावे की कोशिश है कि वे जासूसी करने वाली अपनी तकनीक अमेरिका एवं सहयोगी देशों में भेजें।
भारत में हुवावे पर लग सकता है प्रतिबंध
भारत ने 5जी मोबाइल नेटवर्क तैयार करने के लिए बिडिंग प्रक्रिया को अगले माह तक के लिए रोक दिया है। वहीं भारत सरकार ने अभी तक चीनी टेलीकॉम कंपनियों को 5जी बिडिंग प्रक्रिया में शामिल होने का न्योता नहीं दिया गया है। इससे चीन परेशान है। हुवावे 5जी टेक्नोलॉजी में दुनिया की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल है।
हुवावे को लेकर चीन के मंत्री का बयान
जानकारी के अनुसार भारत भी हुवावे को ब्लैक सिल्ट करने की योजना बना रहा है। इस बीच चीनी विदेश मंत्री का बयान आया है कि बीजिंग को उम्मीद है कि भारत 5जी बीडिंग में एक स्वतंत्र रवैया अपनाएगा। उन्होंने कहा कि हुआवे भारत में लंबे वक्त से निवेश कर रही है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को काफी फायदा हुआ है।
यह भी पढ़ें : रिलायंस खोल रहा 5500 पेट्रोल पंप, ऐसे करें आवेदन
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
