मुम्बई। कश्मीर में धारा 370 को हटाने और ग्लोबल कारणों से 2019 की निफ्टी की पूरी तेजी खत्म हो गई। सोमवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 418.38 अंक गिरकर 36,699.84 पर और निफ्टी 134.80 अंक की गिरावट के साथ 10,862.60 पर बंद हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 742 शेयर तेजी के साथ तो 1659 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 138 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 91 पैसे की कमजोरी के साथ 70.49 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
-भारती एयरटेल का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 357.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टीसीएस का शेयर करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 2,248.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टेक महिद्रा का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 648.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 200.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एचडीएफसी का शेयर करीब 28 रुपये की तेजी के साथ 2,152.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-यस बैंक का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 81.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-यूपीएल का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 540.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाटा मोटर्स का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 123.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथा 201.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-गेल का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 122.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
धारा 370 हटने से पाक का शेयर बाजार टूटा
वहीं भारत के गृहमंत्री अमित शाह के संसद में धारा 370 को हटाने की सिफारिश करने के बाद पाकिस्तानी शेयर बाजार धड़ाम हो गया। भारत सरकार के इस फैसलों से पाकिस्तानी का शेयर बाजार धड़ाम हो गया। पाकिस्तानी शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स केएसई-100 में सोमवार को 600 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 31,100 अंक पर कारोबार कर रहा था।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
