नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के चलने वाले ट्रेड वॉर के चलते चीन में नौकरी करने का बाजार खुलने वाला है। दरअसल अमेरिका से ट्रेड वॉर के चलत चीन का भारत के साथ कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। चीन भारत की कई कंपनियों को अपना बाजार खोल रहा है। लेकिन चीन के साथ कारोबार में सबसे बड़ी दिक्कत भारत के लोगों को चीनी भाषा 'मेंडरिन' का न आना और चीन के लोगों की अंग्रेजी अच्छी न होना है। ऐसे में भारत की कंपनियों ने चीन की भाषा के जानकारों की मांग अचानक बढ़ी है और वहीं कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को चीन की भाषा सिखाने भी जा रही हैं।
सरकार ने दी इजाजत
देश की आईटी कंपनियां में कर्मचारियों को चीनी भाषा 'मंदारिन' सिखाने का रास्ता खुल गया है। भारत सरकार ने इसके लिए आईटी कंपनियों को मंजूरी दे दी है। अब आईटी कंपनियां इसके लिए कर्मचारियों की एक टीम बनाएंगी, जो चीन की भाषा सीखकर चीन के साथ निर्यात बढ़ाने के लिए काम करेंगे। अमेरिका और चीन के ट्रेड वॉर के बीच भारत को अच्छा मौका मिला है कि वह चीन के बाजार में छा जाए। ऐसे में आईटी सेक्टर के कर्मचारियों को चीनी की भाषा सीखने से इस काम में मदद मिलेगी।

सरकार ने दिया मदद का भरोसा
केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चीन के साथ निर्यात बढ़ाने को लेकर कंपनियों को हर तरह की सहायता देने को तैयार हैं। उनका कहना है कि सरकार ने 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का संकल्प लिया है, ऐसे में कारोबार बढ़ाने का जो भी मौका सामने आएगा, उसका पूरा फायदा उठाने का प्रयास किया जाएगा। उनके अनुसार सरकार का इरादा निर्यात को भी 1 ट्रिलियन डॉलर के पार ले जाने का है। इसके लिए जरूरी है कि जिन देशों में भारतीय निर्यात बढ़ाया जा सके, वहां कोशिश की जाए। इसके अलावा निर्यात को बढ़ाने के नए आइडिया पर भी काम हो रहा है।
ट्रेड वॉर का फायदा उठाने का अच्छा मौका
जानकारों की राय है कि अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का फायदा उठाने का भारत के पास अच्छा मौका है। भारत की आईटी कंपनियों का मानना है कि ट्रेड वॉर का फायदा भारत आसानी से उठा सकता है। उनके अनुसार भारत के लिए चीन में निर्यात बढ़ाने का यह अच्छा वक्त है। ट्रेड वॉर के चलते अमेरिका से चीन के आईटी सेक्टर में निर्यात घटने की आशंका है। वहीं आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में भारत की ओर से चीन को किए गए निर्यात में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले 10 साल की तुलना में निर्यात के मोर्चे पर सबसे तेज बढ़त दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें : ये हैं करोड़पति बनाने वाले म्युचुअल फंड, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
