वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को चीन से वस्तुओं के आयात पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की। ये नए टैरिफ 1 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगे। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "हमारे प्रतिनिधि अभी चीन से लौटे हैं, जहां उन्होंने एक भविष्य के व्यापार सौदे के संबंध में रचनात्मक वार्ता की थी। हमने सोचा था कि हमने 3 महीने पहले चीन के साथ एक सौदा कर लिया, लेकिन दुख की बात है कि चीन ने हस्ताक्षर करने से पहले सौदे पर फिर से बातचीत करने का फैसला किया।"
ट्रंप ने ये भी लिखा
राष्ट्रपति ने लिखा, "व्यापार वार्ता जारी है और वार्ता के दौरान अमेरिका 1 सितंबर को शेष 300 अरब डॉलर के माल और उत्पादों पर 10 प्रतिशत का एक छोटा अतिरिक्त शुल्क चीन से आने वाली वस्तुओं पर लगाएगा।"

1 दिन पहले ही खत्म हुई है वार्ता
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर और ट्रेजरी सेक्रेटरी स्टीवन मनुचिन के नेतृत्व में एक टीम ने शंघाई में मंगलवार और बुधवार को एक उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने फोर्स्ड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, बौद्धिक संपदा अधिकारों, सेवाओं, नॉन-टैरिफ संबंधी बाधाओं और कृषि जैसे विषयों पर चर्चा की।" व्हाइट हाउस ने आगे कहा कि व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर में समझौता नहीं हुआ, लेकिन वार्ता सकारात्मक रही।
ट्रेड वॉर का भारत उठा रहा फायदा
अमेरिका और चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर में भारत एकमात्र एशियाई देश है, जिसका वैश्विक निर्यात में हिस्सा बढ़ा है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में वैश्विक निर्यात में भारत की हिस्सेदारी 1.58 फीसदी थी, जबकि वित्त वर्ष 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.71 फीसदी हो गया। वहीं इस दौरान एशिया के 10 सबसे बड़े निर्यातक देशों की वैश्विक निर्यात में हिस्सेदारी घटी है।
यह भी पढ़ें : 1 रुपये सैलरी लेता है ये सीईओ, कंपनी कमाती है अरबों रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
