नई दिल्ली। देश की फार्मा सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी सन फार्मास्यूटिकल्स लगातार मुनाफा कमा रही है, लेकिन इसके फाउंडर और प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी केवल 1 रुपये की प्रतीकात्मक सैलरी ले रहे हैं। जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में उनका पैकेज करीब 3 करोड़ रुपये का का था। कंपनी की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में उन्होंने सैलरी के रूप में केवल 1 रुपया लिया है। वहीं वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का मुनाफा 27 फीसदी बढ़ा है। दिलीप सांघवी इस वक्त फार्मा सेक्टर में सबसे कम सैलरी लेने वाले सीईओ है। उनके साले और और कंपनी के को-प्रमोटर सुधीर वालिया ने भी वित्त वर्ष 2019 में सैलरी के नाम पर केवल 1 रुपये की लिया है। हालांकि इस साल मई में वालिया ने कंपनी के फुल टाइम निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह कंपनी के नॉन-प्रमोटर, नॉन-एग्जिक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बने रहेंगे।
पिछले वर्ष मिला था सवा तीन करोड़ रुपये का पैकेज
सन फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ दिलीप सांघवी को बीते वर्ष यानी 2017-18 में 3.36 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिला था। वहीं उनकी तुलना में वित्त वर्ष 2018-19 में कैडिला हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने सालाना वेतन व पैकेज 25 करोड़ रुपये का लिया था। वहीं ल्यूपिन के प्रबंध निदेशक निलेश गुप्ता ने सालाना वेतन का पैकज 1.9 करोड़ रुपये का लिया था। फार्मा सेक्टर की एक और बड़ी कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबारेटरीज के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ जीवी प्रसाद ने सालाना वेतन का पैकेज 12.38 करोड़ रुपये का स्वीकार किया था।
वेतन के अलावा अन्य लाभ के रूप में मिला है करीब 3 लाख रुपया
दिलीप सांघवी ने हालांकि वेतन के रूप में केवल 1 रुपया ही लिया है, लेकिन अन्य मद में उन्हें कपंनी से करीब पौने तीन लाख रुपये का लाभ मिला था। कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 31 मार्च, 2019 तक कंपनी की तरफ से 2.62 लाख रुपये का अनुलाभ हाउस रेंट अलाउंस, लीव ट्रैवल असिस्टेंस, मेडिकल रीइम्बर्समेंट, पीएफ आदि के रूप में मिला है। हालांकि दिलीप सांघवी की सन फार्मा में करीब 9.6 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू इस वक्त करीब 11,039 करोड़ रुपये है।
डिविडेंड से मिला करोड़ों रुपये
सन फार्मास्यूटिकल्स लगातार अपने शेयरधाकरों को डिविडेंड दे रही है। जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में दिलीप सांघवी को उनके शेयरों के बदले करीब 63.3 करोड़ रुपये का डिविडेंड मिला है। वहीं इससे एक साल पहले यह डिविडेंड करीब 46.1 करोड़ रुपये का था।
कंपनी कमा रही है करोड़ों रुपये
वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी की सकल बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 28,686 करोड़ रुपये की रही है। वहीं शुद्ध मुनाफा 27 फीसदी की बढ़ा है। हालांकि, बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 52 फीसदी गिरा है। दरअसल इस दौरान कंपनी को अपने वितरण नेटवर्क में बदलाव पर 1,085 करोड़ रुपये की रकम खर्च करनी पड़ी है। इसी के चलते मुनाफे में गिरावट दर्ज हुई है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
