नई दिल्ली। जुलाई 2019 में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन फिर से 1 लाख करोड़ रुपये के पार निकल कर 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं जून 2019 में जीएसटी कलेक्शन 99,939 करोड़ रुपये हुआ था। वहीं पिछले साल जुलाई में 96,483 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। एक साल के लिहाज से इस बार जीएसटी कलेक्शन 5.8 फीसदी बढ़ा है। जीएसटी का कलेक्शन बढ़ना मोदी सरकार के लिए इसलिए अच्छी खबर है कि जीएसटी की दरों में लगातार कटौती की जा रही है। इसके बाद भी टैक्स का कलेक्शन बढ़ना महत्वपूर्ण है।
ये है जीएसटी कलेक्शन का ब्रेकअप
जुलाई 2019 में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 17,912 करोड़ रुपये रहा है। वहीं स्टेट जीएसटी कलेक्शन 25,008 करोड़ रुपये का हुआ। इंटीग्रेटेड जीएसटी 50,612 करोड़ रुपये रहा है और सेस कलेक्शन 8,551 करोड़ रुपये रहा। इसमें से आयात से मिला 797 करोड़ रुपये का सेस भी शामिल है। इसके अलावा जुलाई में 75.79 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न जमा कराए हैं। सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार राज्यों को जीएसटी से होने वाले नुकसान की भरपाई के रूप में अप्रैल से मई के बीच 17,789 करोड़ रुपये जारी किया गया है।

पिछले माह के दौरान जीएसटी कलेक्शन
चालू वित्त वर्ष के मई में जीएसटी कलेक्शन 1,00,289 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि यह जीएसटी कलेक्शन अप्रैल की तुलना में कम था। अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1,13,865 करोड़ रुपये रहा था।
जीएसटी कलेक्शन का आंकड़ा
-अप्रैल 2018 में 1.03 लाख करोड़ रुपये
-मई 2018 में 94,016 करोड़ रुपये
-जून 2018 95,610 करोड़ रुपये
-जुलाई 2018 में 96,483 करोड़ रुपये
-अगस्त 2018 में 93,960 करोड़ रुपये
-सितंबर 2018 में 94,442 करोड़ रुपये
-अक्टूबर 2018 में 100,710 करोड़ रुपये
-नवंबर 2018 में 97,637 करोड़ रुपये
-दिसंबर 2018 में 94,725 करोड़ रुपये
-जनवरी 2019 में 1.02 करोड़ रुपये
-फरवरी 2019 में 97,247 लाख करोड़ रुपये
-मार्च 2019 में 1.06 लाख करोड़ रुपये
-अप्रैल 2019 में 1.13 लाख करोड़ रुपये
-मई 2019 में 1 लाख करोड़ रुपये
-जून 2019 1.02 लाख करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें : GST में टैक्स चोरी रोकने का नया फार्म्यूला
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications