नई दिल्ली। एचडीएफसी ने हाउसिंग लोन सस्ता कर दिया है। एचडीएफसी अपने होम लोन की दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। इससे होम लोन लोने वालों को फायदा होगा। एचडीएफसी की ब्याज कटौती का फायदा नए के साथ वर्तमान ग्राहक भी ले सकेंगे। होम लोन की ब्याज दरों में यह कटौती नए कर्ज के साथ मौजूदा कर्ज पर भी लागू होगी।

अब ये होगी होम लोन की दर
एचडीएफसी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार 30 लाख रुपये तक के आवास लोन पर 8.60 फीसदी ब्याज लगेगा। वहीं 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.85 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा। इसके अलावा 75 लाख रुपये से अधिक के होम लोन पर 8.90 फीसदी ब्याज लिया जाएगा। नई ब्याज दरें लागू हो गई हैं, जिसका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं।
अगर महिला हैं तो मिलेगा ज्यादा फायदा
अगर महिला के नाम से होम लोन लिया जाता है तो उसे ज्यादा फायदा मिलेगा। महिलाओं के लिए 30 लाख रुपये तक के होम लोन की नई ब्याज दर 8.55 फीसदी होगी। वहीं 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.80 फीसदी ब्याज लगेगा।
यूनियन बैंक ने भी घटाया ब्याज
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी कर्ज पर मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिग रेट्स यानी एमसीएलआर में 0.20 फीसदी तक की कटौती की है। इसके बाद बैंक से होम या ऑटो लोन लेने वालों का फायदा होगा। यूनियन बैंक के अनुसार 1 साल की एमसीएलआर को 8.55 से घटाकर 8.50 फीसदी कर दिया गया है। वहीं 1 माह की एमसीएलआर को 8.30 से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 3 महीने और 6 महीने की एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की गई है।
यह भी पढ़ें : ये है PMAY हेल्पलाइन नंबर, सस्ते Home Loan के लिए करें डायल
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
