मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज कारोबार के अंत में निफ्टी 11,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स 135.09 अंक की गिरावट के साथ 37,847.65 पर और निफ्टी 60 अंक गिरावट के साथ 11,271 पर क्लोज हुआ। आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो 834 शेयर बढ़कर तो 1588 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 153 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं 168 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की कमजोरी के साथ 69.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी के टॉप गेनर
-जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 379.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एशियन पेंट्स का शेयर करीब 54 रुपसे की तेजी के साथ 1,483.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एचयूएल का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 1,728.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एचडीएफसी का शेयर करीब 46 रुपये की तेजी के साथ 2,184.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एचसीएल टेक का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 1,021.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-यूपीएल का शेयर करीब 35 रुपये की गिरावट के साथ 610.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-अदानी पोर्ट्स का शेयर करीब 21 रुपये की गिरावट के साथ 379.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 611.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 758 रुपये की गिरावट के साथ 16,340.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 51 रुपये की गिरावट के साथ 1,366.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : रिलैक्सो फुटवेयर : 10 साल में 1 लाख को बना दिया 1 करोड़, जानें कैसे


Click it and Unblock the Notifications