नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने छोटे कारोबारियों और एमएसएमई के अलावा सेल्फ इम्पलॉयड लोगों को आसानी से लोन देने के लिए एक ऐप लांच किया है। इस ऐप का नाम इंस्टाबिज है। आईसीआईसीआई बैंक ने इस ऐप के माध्यम से बैंक की 115 सेवाओं को जोड़ा है। आईसीआईसीआई बैंक ने बताया है कि जैसे ही कोई एमएसएमई इस ऐप को डाउनलोड करेगा, उसे 15 लाख रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिल जाएगी।

बिना खाता भी ऐप कर सकते हैं डाउनलोड
आईसीआईसीआई बैंक ने बताया है कि जिन लोगों का बैंक में खाता भी नहीं है, वह भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। उन लोगों को भी इस ऐप के पूरे फायदे मिलेंगे। ऐसे लोग अगर अपने बैंक डिटेल और केवाईसी डिटेल्स अपलोड करके आसानी से 10 लाख रुपये तक की ओवरड्राफ्ट लिमिट का फायदा ले सकते हैं। इसके अलावा ये लोग करंट अकाउंट के लिए भी इसी ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक ने ऐप को बताया बहुत सुरक्षित
आईसीआईसीआई बैंक ने बताया है कि यह ऐप मोबाइल फोन या इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के लिए काफी सुरक्षित है। इस एक ऐप से कोई भी बैंक की 115 सेवाओं का फायदा उठा सकता है। वहीं एमएसएमई के लिए इसमें काफी सहूलियतें हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद ज्यादातर एसएमएसई को अब बैंक की शाखा में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह कारोबारी अपना ज्यादातर बैंकिंग का काम इसी ऐप से कर सकते हैं। इन कारोबारियों ओवरड्राफ्ट सुविधा भी आसानी से मिलेगी। इसके तहत कारोबारियों को यह ऐप डाउनलोड करते ही तुरंत 15 लाख रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिल जाएगी।
और क्या क्या हो सकता है इस ऐप से
इस ऐप से इसके अलावा बिजनेस लोन, डिजिटल मोड्स से आसान बल्क फंड कलेक्शन और पेमेंट, बड़े एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट ट्रांजैक्शन की सुविधा शामिल है। इसके अलावा इस ऐप से जीएसटी का इंस्टेंट पेमेंट भी संभव है।
यह भी पढ़ें : डूब सकता है Bank में भी जमा पैसा, जान लें बचने का नियम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications