नई दिल्ली। तमाम विवादों के बाद भी बड़े भाई मुकेश अंबानी अपने छोटे भाई अनिल अंबानी की मदद कर सकते हैं। अनिल अंबानी इस वक्त मुश्किल दौर का सामना कर रहे हैं। उनके ज्यादा कारोबार दिक्कतों को झेल रहे हैं औन अनिल अंबनी अपनी गुप कंपनियों का कर्ज पटाने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस दिवालिया होने की प्रक्रिया से गुजर रही है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो इसे खरीद सकती है। आरकॉम इन्सॉल्वेंसी प्रक्रिया से गुजर रही है। इस प्रक्रिया के तहत आरकाम की परिसंपत्तियों की बिक्री की जानी है।

-मीडिया में आई जानकारियों के अनुसार आरकाम का कारोबार रिलायंस जियो के कारोबार में मददगार हो सकता है। आरकॉम के पास स्पेक्ट्रम और टावर है, जिसे लेने से रिलायंस जियो को अपना कारोबार मजबूत करने में मदद मिल सकती है। रिलायंस जियो इस वक्त 5जी सेवाओं की तैयारी में जुटी है, ऐसे में अगर उसे यह आसेट मिल जाती है तो उसे अच्छी सेवाएं देने में मदद मिलेगी। इसके अलावा आरकाम के पास नवी मुंबई में काफी प्रॉपर्टी भी है। इसमें धीरूभाई अंबानी नॉलेज सिटी या डीएकेसी जिसे धीरूभाई ने 90 के दशक में हासिल किया था, भी शामिल है।
आरकाॅम पर है काफी ज्यादा कर्ज
डिफाल्ट होते वक्त रिलायंस कम्युनिकेशंस के ऊपर करीब 46,000 करोड़ रुपये का कर्ज था। जानकारों के अनुसार, रिलायंस जियो ने अपने फाइबर और टॉवर कारोबार को 2 इन्फ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्टों को सौंप दिया है। इससे उसे अपने कर्ज घटाने में मदद मिली थी।
पहले भी मदद कर चुके हैं मुकेश अंबानी
कुछ माह पहले ही मुकेश अंबानी ने अपने छोटे भाई अनिल को जेल जाने से बचाया था। उस वक्त उन्होंने अनिल अंबानी का करीब 580 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने में मदद की थी। अनिल अंबानी को यह पैसा एरिक्सन को देना था, नहीं ताे जेल जाने की नौबत आ चुकी थी।
यह भी पढ़ें : Mukesh Ambani : उनकी 5 बातें आपको भी बना सकती हैं सफल
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications